Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
Breaking NewsMain slideअंतर्राष्ट्रीय

ईरान ने मार गिराया अमेरिका का स्टील्थ फाइटर जेट F-35?

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। क्या ईरान ने अमेरिका के F-35 जैसे एडवांस्ड स्टील्थ फाइटर जेट को मार गिराया है? यह सवाल इसलिए किया जा रहा है क्योंकि गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह दावा किया कि उन्होंने ईरान के डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है और उसके कुछ ही समय बाद ईरान ने उसके सबसे एडवांस स्टील्थ फाइटर जेट F-35 को ट्रैक किया और इंटरसेप्ट किया, जिसकी कीमत $100 मिलियन से ज्यादा थी. हालांकि अमेरिका यह कह रहा है कि इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान यह दुर्घटना हुई है. यह घटना युद्ध के इतिहास में पहली बार हुई है, क्योंकि इतने उन्नत फाइटर जेट को कभी निशाना नहीं बनाया गया था.

अल जजीरा में छपी खबर के अनुसार CNN ने दो अनजान सोर्स के हवाले से यह रिपोर्ट किया कि प्लेन, जिसकी कीमत $100 मिलियन तक थी, उसे शायद ईरान ने ही मारा है. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि उसने एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट को टारगेट किया था. अमेरिका ने यह बात तो स्वीकारा है कि उनके फाइटर जेट F-35 को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, लेकिन क्यों करनी पड़ी, इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया है.

स्टील्थ फाइटर जेट F-35 रडार की पकड़ से बच सकता है, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि इसके कुछ संकेत नहीं मिलते हैं. इस फाइटर जेट से निकलने वाली गर्मी इसके उपस्थित होने का प्रमाण होती है और जब कई रडार मिल कर इसे ट्रैक करते हैं, तो इसका अनुमान लगाया जा सकता है. यह अनुमान उसी तरह का हो सकता है जैसे घने कोहरे में दिखने वाली कोई गाड़ी. इस लिहाज से यह माना जा सकता है कि ईरान ने फाइटर जेट को ट्रैक कर उसपर निशाना लगाया.

Related Articles

Back to top button