Breaking
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफ़ा2027 और 2029 की तैयारी में UP BJP, नीरज सिंह और पूजा पाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, हटे कई पुराने नामAyodhya Ram Mandir चढ़ावा कांड में एक्शन, SIT रिपोर्ट के आधार पर 8 आरोपी गिरफ्तारलखनऊ अग्निकांड में SIT को 7 दिन में CM योगी को देनी है रिपोर्टलखनऊ में जो हुआ वो सामान्य घटना नहीं- अखिलेशRam Mandir Donation Scam: SIT रिपोर्ट आई, कब होगी कार्रवाई? चढ़ावा चोरी पर UP सरकार के सामने क्या खुलासा हुआलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की गई जान जबकि 9 घायलभारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टाला
राष्ट्रीय

पूछा- जावरा की दरगाह पर क्यों नहीं बोला कोई? धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

नई दिल्ली। बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) का समर्थन किया है. कैलाश विजयवर्गीय ने एक बयान देते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बचाव किया है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चमत्कार के सवाल पर भी उन्होंने जवाब दिया. कैलाश विजयवर्गीय ने पूछा कि कोई जावरा की दरगाह पर क्यों नहीं बोला? वहां भी बहुत सारे लोग लोटते फिरते हैं. बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं, हर कोई जानना चाहता है कि वो उनके पास अपनी समस्या लेकर आए शख्स के बारे में सबकुछ पहले से ही कैसे जान लेते हैं?

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के सपोर्ट में बयान देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सन्यासी बाबा का इंटरव्यू देखा है, सुना है. सन्यासी बाबा ने कहा कि मेरा चमत्कार नहीं है. मेरे ईस्ट का चमत्कार है. सन्यासी बाबा हनुमान जी के भक्त हैं. इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने चमत्कारिक शक्तियों पर टिप्पणी करने वालों पर भी हमला बोला.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सनातन धर्म में ऐसी आस्था और चमत्कार हुए हैं. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जावरा की दरगाह पर क्यों नहीं कोई बोला? जावरा के अंदर बहुत सारे लोग लौटते हैं फिरते हैं. जावरा की दरगाह पर कभी किसी ने प्रश्न चिन्ह नहीं उठाया. फिर सन्यासी बाबा पर टिप्पणी क्यों?

बता दें कि बीती रात कैलाश विजयवर्गीय खरगोन के बड़वाह में नर्मदा तट स्थित अवधूत संत श्री श्री 1008 तात्मबरी सरकार के आश्रम पर पहुंचे थे. उन्होंने वहां मां नर्मदा और गुरु महाराज के दर्शन किए.

Related Articles

Back to top button