Breaking
2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।
Main slideउत्तर प्रदेशराज्य

ग्राम प्रधान,ठेकेदार ने पत्रकार को मुकदमे में फसाने की दी धमकी!

राज्य वित्त / केंद्रीय वित्त से हो रहा है पुलिया निर्माण!

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

सीतापुर से भारतेन्दु शुक्ला की रिपोर्ट-

सीतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रामीण विकास को लेकर अत्यंत सजग हैं! चाहे रोड का निर्माण हो, खड़ंजा निर्माण हो इंटरलॉकिंग, नाली,पुलिया का निर्माण हो ,चाहे आवास का निर्माण हो बराबर धनराशि जारी कर रहे है! इसके बिलकुल विपरीत विकासखंड बिसवां के ग्राम पंचायत गोवर्धनपुर में एक ताजा मामला प्रकाश में आया है कि अधिकारीयों की मिलीभगत से राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त से कराए जा रहे कार्यों में मानक विहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है!
दृश्य संख्या एक मानपुर थाने के ठीक सामने सीतापुर- बिसवां मेन मार्ग से सटी हुई निर्माणाधीन पुलिया के निर्माण में झारा झार मानक विहीन ईंटा का उपयोग किया जा रहा है।


दृश्य संख्या दो गोवर्धनपुर के सचिवालय के सामने बन रही पुलिया जो कि स्वयं दूर से देखने से ही बयां कर रही है कि रद्दी क्वालिटी का ईंटा का उपयोग किया जा रहा है!
दृश्य संख्या तीन कटरा पुल से पहले लगे गन्ना सेंटर के पास बन रही पुलिया कुछ अपने आप बयां कर रही है कि मै मानक विहीन हूं!
दृश्य संख्या चार मानपुर थाने से पहले बन रही पुलिया में भी मानक विरुद्ध सामग्री का उपयोग किया जा रहा है! ऐसी स्थिति में यह पुलिया कितने दिनों तक चलेगी यह तो बाद का विषय है इस संबंध में जानकारी लेने हेतु यह निर्माण कार्य किस फर्म/ ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है ग्राम प्रधान गोलू सिंह उर्फ ऋतुराज सिंह को फोन किया गया तो वह आग बबूला हो गए और पत्रकारों को नकारा निकम्मा कहते हुए कहा की खबर तो तब भी छपी थी जब हम पैदा हुए थे खबर छाप कर हमारा क्या कर लोगे हम तुम्हे मुकदमे में फंसा कर तुम्हे बर्बाद कर देंगे! ऐसी स्थिति में सच लिखना अपनी जान जोखिम में डालना के बराबर हो चुका है ठेकेदारों माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं किसी को भी टपकाने, हटाने की धमकी देने से नहीं चूकते !अभी पिछले सप्ताह ही जनपद सीतापुर के महोली में हेमपुर क्रॉसिंग के पास हमारे पत्रकार साथी स्वर्गीय श्री राघवेंद्र वाजपेई की सच लिखने के बदले हत्यारों ने निर्मम हत्या कर दी गयी थी।

Related Articles

Back to top button