Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
राष्ट्रीय

दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर हिंसा, जांच के लिए 10 टीमें गठित

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क ।

दिल्ली : दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार की शाम हनुमान जयंती पर  शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान विवाद हो गया। शोभायात्रा के दौरान पथराव के बाद जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की गई। घटना को संभालने में कई पुलिस वाले घायल हो गए हैं। वहीं, दिल्ली के CM मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से शांति की अपील की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस कमिश्नर से घटना को लेकर अपडेट लिया है।

घटना कुशल सिनेमा के पास हुई। लोगों ने दो वाहनों को फूंक दिया है। एक दुकान को भी आग के हवाले किया गया है। पुलिसकर्मी को गोली लगने की भी खबर आ रही है। मौके पर जिला पुलिस के कई वरिष्ठ आला अधिकारी भारी संख्या में पुलिस के साथ पहुंचे हैं। जांच के साथ ही लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि जहांगीरपुरी में शोभायात्रा में चल रहे लोगों के ऊपर पत्थरबाजी और छिटपुट आगजनी हुई है। पुलिस के मुताबिक हमारे सभी आला अधिकारी मौके पर है। स्थिति अंडर कंट्रोल है। पुलिस ने कहा कि अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है।

एलजी ने केजरीवाल से की बात
दिल्ली के उप राज्यपाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल से घटना को लेकर बात की। उन्होंने निर्देश दिया है कि हाथापाई में घायल हुए नागरिकों के अलावा घायल पुलिस कर्मियों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाए।

केजरीवाल की अपील
CM अरविंद केजरीवाल ने लोगों से शांति की अपील की है। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने बोला, “मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं क्योंकि इसके बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता। राष्ट्रीय राजधानी में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है; लोगों से शांति बनाए रखने की अपील।”

Related Articles

Back to top button