Breaking
बेंजामिन नेतन्याहू को IRGC की धमकी, कहा- “पीछा तब तक करेंगे जब तक उन्हें खत्म नहीं कर देते।”पांच राज्यों में मतदान 9 अप्रैल से शुरू, बंगाल में 2 चरणों में होगा चुनावएलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्य
अंतर्राष्ट्रीय

जब पता चला की मेहुल चोकसी गर्लफ्रेंड के साथ था तो पत्नी का क्या था रिएक्शन, जाने

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) पर आज फिर से डोमिनिका हाई कोर्ट (Dominica High Court) में सुनवाई होगी. इस बीच, भगोड़े कारोबारी की पत्नी ने चुप्पी तोड़ते हुए कई सवाल उठाए हैं. प्रीति चोकसी (Priti Choksi) ने पूछा है कि जिस बारबरा जराबिका (Barbara Jarabica) को उनके पति की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है, आखिर वो है कहां? इसके साथ ही प्रीति ने एंटीगुआ और डोमिनिका के अधिकारियों पर भी निशाना साथ है.

प्रीति चोकसी ने कहा कि बारबरा जराबिका के नाम से जो तस्वीर मीडिया में दिखाई जा रही है वो गलत है. इस सवाल के जवाब में कि जराबिका वास्तव में है कौन? प्रीति ने कहा, ‘मैं कभी उससे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिली. मुझे बस इतना पता है कि वो हाउस रिनोवेशन का काम करती है और 2-3 बार एंटीगुआ आई थी’. बता दें कि कहा जा रहा है कि मेहुल चोकसी अपनी गर्लफ्रेंड जराबिका से मिलने ही डोमिनिका पहुंचा था.

प्रीति चोकसी ने मेहुल के वकीलों द्वारा लगाये गए प्रताड़ना के आरोपों को सही बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने पति से बात की है. उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया है. प्रीति ने कहा कि यदि कानून का पालन किया जाता तो मेहुल को प्रताड़ित करने के बजाए वापस एंटीगुआ भेज दिया गया होता. उन्होंने कहा कि उनके पति को प्रताड़ित किया गया है, जो कानून के खिलाफ है.

एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन (PM Gaston Browne) कई बार कह चुके हैं कि वह मेहुल चोकसी को भारत भेजना चाहते हैं और इसमें नागरिकता का कोई मुद्दा नहीं है. इस पर कमेंट करते हुए प्रीति चोकसी ने कहा कि प्रधानमंत्री की टिप्पणियों से आघात पहुंचा है. उन्होंने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री ने कहा था कि मेहुल को वापस एंटीगुआ न आने दें, क्योंकि उस स्थिति में एंटीगुआ के संविधान और कानून उसकी रक्षा करेंगे. अब सवाल यह है कि यदि मेहुल एंटीगुआ का नागरिक ही नहीं है, जैसा कि दावा किया जा रहा है, तो फिर देश का संविधान और कानून उसकी रक्षा कैसे कर सकते हैं’?

भगोड़े कारोबारी की पत्नी ने डोमिनिका के अधिकारियों को भी निशाना बनाया. प्रीति चोकसी ने कहा, ‘मेहुल के डोमिनिका आने को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं. उसके अपहरण की बात भी सामने आई है, तो मैं डोमिनिका की पुलिस से पूछना चाहती हूं कि क्या उसने अपहरण का मामला दर्ज किया है? अपहरण गंभीर अपराध है, ऐसे में यह जानना जरूरी है कि पुलिस ने केस दर्ज किया या नहीं’. प्रीति ने यह सवाल भी किया कि जिस बोट से मेहुल के आने की बात कही गई है, वो और उसका चालक दल कहां है? उसका GPS बंद क्यों है?

Related Articles

Back to top button