Breaking
तनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा 9 वां LPG टैंकरNitish कल लेंगे शपथ, 15 April को मिलेगा नया मुख्यमंत्री!Strait Of होर्मुज में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादलएक डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को छकाया ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यूपाक हैंडलर के निर्देश पे आगजनी कर दहशत व आतंक फ़ैलाने वाला गिरोह यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तारसनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हरायारामायण फिल्म का जारी हुआ टीज़र, प्रभु राम के रूप में दिखेंगे रणबीर कपूरसऊदी अरब ने हवा में मार गिराए ईरान के 2 ड्रोनमोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से होगी जनगणना, 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक चलेगा पहला चरणईरान की अमेरिका धमकी- हमारी जमीन पर आए तो वापस नहीं लौट पाएंगे US सैनिक
उत्तर प्रदेशराज्य

योगी सरकार का कोरोना कर्फू पर बड़ा फैसला…

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिगड़ते हालात को देखते हुए नाइट कर्फ्यू को और प्रभावी बनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन मोड में उतरने के कारण उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण काफी हद तक नियंत्रण में है। इसको और प्रभावी बनाने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हैं। इसी कारण अब उत्तर प्रदेश को अनलॉक करने के बाद भी वह रात्रिकालीन कर्फ्यू को बेहद प्रभावी ढंग से लागू करने की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

देश के कई राज्यों में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के तेजी पकडऩे के बाद के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हैं। कोविड प्रबंधन के लिए उत्तर प्रदेश में गठित टीम-09 के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि कोविड के अन्य राज्यों में बढ़ते मामलों को लेकर हमें बेहद सावधान रहना होगा। सभी जिलों, विशेषकर अन्य राज्यों को जोडऩे वाले बॉडर्र के जिलों में हमें अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। सभी जिलों में अब भी कोविड प्रोटोकॉल का बेहद कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी जनपद में रात्रि दस बजे के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू को बेहद प्रभावी बनाया जाए। सभी जगह पर पुलिस टीम हूटर बजाकर समय से पूर्व एक चेतावनी जारी करे, जिससे कि रात 10 बजे तक सभी दुकानें बंद हो जाएं।इतना ही नहीं, पुलिस यह भी देखे कि रात दस बजे कि कहीं पर भी लोग अनावश्यक सड़कों पर न घूमें। जो भी अनावश्यक सड़कों पर दिखे उनको तत्काल ही घर भेजने की व्यवस्था भी करें।

Related Articles

Back to top button