Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
अंतर्राष्ट्रीय

जेलेंस्की हुए तैयार रूस से बातचीत के लिए, दिया यह बड़ा बयान

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच 25 दिनों से जारी युद्ध अब और तेज होता दिखाई दे रहा है. दोनों देशों के बीच युद्ध को लेकर हुई कई दौर की वार्ता भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है. अब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बड़ा बयान दे दिया है.

यूक्रेन के मीडिया संगठन ‘द कीव इंडिपेंडेंट’ के मुताबिक जेलेंस्की ने कहा है कि मैं व्लादिमीर पुतिन से बात करने के लिए तैयार हूं, लेकिन अगर ये वार्ता असफल रही तो इसका मतलब तीसरा विश्वयुद्ध हो सकता है. इससे पहले संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (ओएचसीएचआर) ने युद्ध को लेकर चौंकाने वाला आंकड़ा जारी किया है. संगठन ने कहा है कि रविवार मध्य रात्रि (स्थानीय समयानुसार) तक यूक्रेन में कम से कम 902 नागरिकों की जान जा चुकी है. रूसी हमले में 1459 लोग घायल हुए हैं.

आज रविवार को रूसी सेना यूक्रेन के मारियुपोल क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है. रूस ने मारियुपोल को चारों तरफ से घेर लिया है. मारियुपोल यूक्रेन का बंदरगाह शहर है और इस वक्त युद्ध से सबसे अधिक प्रभावित यूक्रेन का क्षेत्र है. भीषण जंग के बीच यहां के प्रमुख इस्पात संयंत्र को बंद कर दिया गया है. रूसी हमलों का सामना करने के लिए स्थानीय अधिकारियों ने पश्चिमी देशों से और अधिक मदद मांगी है.

यूक्रेन की मानवाधिकार लोकपाल लुडमिला डेनिसोवा ने रूसी सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि रूसी सेना यूक्रेन के नागरिकों को जबरन रूस ले जा रही है. उन्होंने कहा कि मारियुपोल में बंधक बनाए गए नागरिकों को शिविरों में ले जाया जा रहा है. इन कैंपों में जहां यूक्रेनी नागरिकों के फोन और दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. कैंप से उन्हें रूस के आर्थिक रूप से कमजोर शहरों में भेजा जा रहा है.

रूस आज रविवार को यूक्रेन के 18 से ज्यादा शहरों पर एयरस्ट्राइक करने की तैयार में है. हाई अलर्ट वाले इन शहरों में लगातार एयरस्ट्राइ को लेकर सायरन बज रहे हैं. यूक्रेन के सूमी, टरनोपिल, पोल्टावा, खारकीव, जपोरिजिया, कीव, लवील जैसे शहरों पर रूस मिसाइल से हमला कर सकता है.

Related Articles

Back to top button