Breaking
Early News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंगPM मोदी की नॉर्वे यात्रा, संबंधों में जोड़ा नया अध्यायकेरलम में कांग्रेस की सरकार,वी डी सतीसंन ने 20 मंत्रियों संघ ली सीएम पद की शपथपीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांगविराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026
उत्तर प्रदेश

अक्षय तृतीया: ऑनलाइन आयोजित हुई परशुराम जयन्ती, साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी रहे उपस्थित

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क के लिए –
कौशाम्बी से पवन जायसवाल की रिपोर्ट-
कौशाम्बी। सनातन धर्मावलम्बियों तथा जनपद के साहित्यकारों ने  साहित्य सृजन मंच कौशाम्बी के तत्वाधान में  ऑनलाइन भगवान परशुराम जी की जन्म जयन्ती मनाई गई।
संस्थापक एवं साहित्यकार आनन्द नारायण पाठक ने भगवान परशुराम के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विष्णु भगवान के अंशा अवतारी भगवान परशुराम जी का  सामाजिक परिवर्तन/सामाजिक सद्भाव /सहिष्णुता /निष्काम कर्म /अन्याय का प्रतिकार करना /सत्य का भान होने पर कारित अपराध बोध का शमन हेतु क्रोध और अर्जित पुण्य का भगवान श्री राम को समर्पण की भावना का संदेश भेजकर मानव के कल्याण हेतु प्रत्येक सनातन धर्मावलंबी बन्धुओ/ बहनों  को अपने जीवन में अंगीकार करना चाहिए।
साहित्यकार रघुनाथ द्विवेदी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि
 सभी सनातन धर्मी बन्धु /बहन अपने घर पर भगवान परशुराम जी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा कर, बच्चों को संस्कारित करें। जन-मानस तक यह संदेश जाए कि धरती का भार हरण करने हेतु भगवान परशुराम जी भी अवतारी पुरुष थे। भगवान परशुराम जी की जयन्ती एक उत्सव के रूप में मनाए।
ऑनलाइन उत्सव में देश भर के साहित्यकार /शिक्षक आनन्द नारायण पाठक,रघुनाथ द्विवेदी,धर्मेश मिश्रा,अजय पांडेय,अशोक द्विवेदी,मीरा भार्गव सुदर्शना कटनी, कविता तिवारी फतेहपुर,अर्चना अभिलाषा कानपुर,प्रो०शरद नारायण खरे,मंडला,राम प्रवेश पाठक अयोध्या, डॉ० त्रिलोकी सिंह,बाबा कल्पनेश, डॉ०भगवान प्रसाद उपाध्याय प्रयागराज,आलोक मिश्र, ‘मुकुन्द’ सुजीत जायसवाल,प्रभात पॉजिटिव सहित सैकड़ों साहित्यकार/शिक्षक/समाज सेवक
अपने-अपने विचारों के साथ प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button