Breaking
बेंजामिन नेतन्याहू को IRGC की धमकी, कहा- “पीछा तब तक करेंगे जब तक उन्हें खत्म नहीं कर देते।”पांच राज्यों में मतदान 9 अप्रैल से शुरू, बंगाल में 2 चरणों में होगा चुनावएलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्य
मनोरंजन

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट से लेकर विक्की कौशल-कैटरीना कैफ जैसे सितारें बने राम मंदिर प्राण प्रतिस्ठा के साक्षी

अयोध्या। राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हो चुका है। इस समारोह में फिल्मी जगत की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। विक्की कौशल-कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, रोहित शेट्टी, अमिताभ बच्चन. अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने सहित कई बड़ी हस्तियां इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनीं। इस भव्य समारोह से बॉलीवुड हस्तियों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, विक्की कौशल-कैटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने, आयुष्मान खुराना और रोहित शेट्टी को एक साथ कैमरों में कैद किया गया। ये सभी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचे थे। इन सभी सितारों ने एक-साथ सेल्फी के लिए पोज भी दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सभी सितारे भारतीय कपड़ें पहने स्पॉट हुए। हीरोइनों को जहाँ साड़ी पहने देखा गया। वहीं हीरो कुर्ता-पजामा में देखें गए। बता दें, इवेंट शुरू होने से कुछ देर पहले इन सभी सितारों को मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। यहाँ से इन्होंने अयोध्या के लिए उड़ान भरी थी।

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी, राजकुमार हिरानी और फिल्म निर्माता महावीर जैन भी इस भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भारतीय फिल्म उद्योग के दल के साथ मंदिर शहर अयोध्या पहुंचे थे। हेमा मालिनी, रजनीकांत, पवन कल्याण, शंकर महादेवन, मधुर भंडारकर, सुभाष घई, शेफाली शाह, विपुल शाह, रणदीप हुडा तथा उनकी पत्नी लिन लैशराम, आदिनाथ मंगेशकर, अनु मलिक और सोनू निगम रविवार को ही अयोध्या पहुंच गए थे।

Related Articles

Back to top button