Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
Breaking Newsमनोरंजन

साउथ अभिनेता थलापति नहीं बनना चाहते मां-बाप के राजनितिक कैरियर में भागीदार

थलापति विजय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं। वे किसी पहचान के मोहताज नही है वो अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। विजय का स्टाइल, डायलॉग डिलीवरी और उनका अंदास फैंस को खूब पसंद आता है। फैंस में विजय की फिल्मों को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। परंतु यह जरूरी नही रील हीरो, रियल हीरो भी हो विजय के अपने माता पिता से ही इतना मदभेद बढ़ गया कि केस करने तक की नौबत आ गई है दरअसल विजय ने मद्रास हाईकोर्ट में अपने ही माता पिता के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। सिर्फ इतना ही नहीं उनके साथ 11 लोगों के खिलाफ भी थलापति विजय ने शिकायत दर्ज करवाई है।
दरअसल विजय के पिता और निर्देशक एसके चंक्रशेखर ने कुछ समय पहले एक राजनीतिक पार्टी शुरू की थी। इस पार्टी का नाम ऑल इंडिया थलापति विजय मक्कल इयक्कम था। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग में दर्ज दस्तावेजों में इस चुनावी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी के तौर पर विजय के पिता का नाम है वहीं उनकी मां शोभा चंद्रशेखर इसकी ट्रेजरर हैं
अब बात ये है कि कुछ वक्त पहले ही विजय ने अपने बयान में कहा था कि उनका इस चुनाव पार्टी से कोई कनेक्शन नहीं है। अपने बयान में विजय ने फैंस से अपील की थी की वो इस पार्टी में सिर्फ उनका नाम देखकर ना जुड़ें। विजय ने ये भी कहा था कि अगर कोई भी उनके नाम उनके तस्वीर या फैन क्लब का इस्तेमाल करेगा तो वो उनके खिलाफ केस कर देंगे। ऐसे में अभिनेता ने अपने माता पिता समेत 11 लोगों के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की है।
विजय के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम किया। जबकि बतौर लीड अभिनेता के तौर विजय की पहली फिल्म ‘नालया थीरपू’ थी। यह फिल्म साल 1992 में आई थी। उन्होंने जब इस फिल्म में काम किया था तो वह मजह 18 साल के थे। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया।
दक्षिण सिनेमा में एक्टर विजय को सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक माना जाता है। उन्होंने साउथ सिनेमा में अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने ‘मास्टर’, ‘सरकार’, ‘थुपक्की’, ‘जिला’, ‘बीस्ट’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। हालांकि विजय अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं।कुछ समय पहले मद्रास हाईकोर्ट ने उनपर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। विजय पर आरोप है कि उन्होंने साल 2012 में अपनी एक लग्जरी कार को लंदन से मंगवाया था, उस कार का उन्होंने टैक्स अदा नहीं किया जिसके चलते उन पर जुर्माना लगाया गया था।
सुपरस्टार विजय को भी उनकी जिंदगी में लग्जरी गाड़ियों को कलेक्ट करने का शौक है। उनके पास अलग-अलग तरह की लग्जरी गाड़ियां हैं। उनकी एक-एक कार की कीमत लाखों- करोड़ो को में है। उनका कार के लिए प्यार कुछ इस कदर है कि वो अलग- अलग अवसर पर अपनी अलग-अलग कारों का इस्तेमाल करते हैं। विजय का ये रॉयल अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।

Related Articles

Back to top button