Breaking
राहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशराज्य

अल्ताफ हत्या या आत्महत्या ,पिता ने सीबीआई जांच की मांग की |

कासगंज। कासगंज पुलिस स्टेशन में अल्ताफ की मृत्यु के मामले में नया मोड़ सामने आया है,इससे पहले मृतक के पिता ने अपने बयां में कहा था की ये हादसा है और हमे पुलिस पर पूरा भरोसा है परन्तु अब पुलिस हिरासत में मारे गए 22 वर्षीय अल्ताफ के पिता ने पुलिस को क्लीन चिट देने से इनकार कर दिया है। पिता चांद मियां ने अपने बेटे की मौत के मामले में पुलिस को सभी आरोपों से मुक्त करते हुए एक पत्र लिखा था।

हिंदी में लिखे गए नोट में कहा गया कि अल्ताफ डिप्रेशन में था और उसने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

चांद मियां ने गुरुवार शाम संवाददाताओं से कहा कि अधिकारियों ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उन्होंने पुलिस के खिलाफ बात की तो उनके बेटे का शव उन्हें नहीं सौंपा जाएगा।

उन्होंने कहा, “मैंने वही किया जो मुझे पुलिस ने करने के लिए कहा था।”

उन्होंने कहा कि वह अनपढ़ था और पत्र पर अपना अंगूठा लगाने से पहले जो लिखा गया था उसे पढ़ नहीं सकता था।

उन्होंने बोला, “जब मैंने बयान दिया और कागज पर क्या लिखा है यह जाने बिना अपने अंगूठे का निशान लगाया तो मैं अच्छी अवस्था में नहीं था। अस्थिर स्थिति में होने के कारण, मैंने वही किया जो पुलिस ने मुझसे करने के लिए कहा था।”

चांद मियां के अपना बयान वापस लेने पर कासगंज पुलिस ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

एएसपी कासगंज, ए.के. सिंह. ने कहा, “कृपया मृतक के पिता से पूछें कि वह एक बयान से दूसरे बयान में अपना रुख क्यों बदल रहे हैं। इस बारे में पुलिस क्या कह सकती है?”

गौरतलब है कि 22 वर्षीय अल्ताफ को अपहरण के एक मामले में कासगंज थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया था और मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दावा किया कि अल्ताफ पर एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ भागने का आरोप था। उसने पुलिस लॉक-अप के वॉशरूम में आत्महत्या कर ली थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ए.के. सिंह ने कहा, पूछताछ के दौरान आरोपी थाने के वाशरूम में गया, जहां उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

इस बीच, अल्ताफ के परिवार ने अब मामले की सीबीआई जांच की अपील की है।

मृतक की मां फातिमा ने कहा, “कोई आदमी 3 फीट ऊंचे नल से फांसी लगाकर आत्महत्या कैसे कर सकता है। हमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है, जिसमें ‘फांसी’ को मौत का कारण बताया गया है।”

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे और दम घुटने से मौत हुई थी।

Related Articles

Back to top button