Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
राष्ट्रीय

अस्पताल में भर्ती लालू यादव, बेटी मीसा भारती ने फोटो शेयर कर बताया

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं. उनके स्वास्थ्य में सुधार है. लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने शुक्रवार को ट्वीट करके इसके जानकारी दी. موقع المراهنات العالمي लालू रविवार को घर की सीढ़ियों से गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

मीसा भारती ने लालू यादव की फोटो ट्वीट की है, जिसमें आरजेडी प्रमुख कुर्सी पर बैठे हैं. मीसा भारती ने लिखा, अपने मनोबल और आप सब की दुआओं की बदौलत लालू जी की स्थिति अब काफी बेहतर है. كيفية ربح المال من الالعاب कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें. साथ बनाए रखें, दुआओं में लालू जी को याद रखें.

मीसा भारती ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, आप सब की दुआओं और AIIMS दिल्ली की अच्छी चिकित्सीय देख-रेख से आदरणीय लालू प्रसाद जी की तबियत में काफ़ी सुधार है. अब आपके लालू जी बिस्तर से उठकर बैठ पा रहे हैं. सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं. हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला लालू जी से बेहतर कौन जानता है.

बता दें, पटना में पत्नी राबड़ी देवी के सरकारी आवास में गिरने के कारण लालू के कंधे में फ्रैक्चर व चोट आई थी.  जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन सेहत में कोई सुधार न होने पर परिवार के सदस्यों ने उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला लिया.

लालू यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, वह बीमारी से उबर रहे हैं. उनके लिए प्रार्थना करें. تكساس هولدم वह बहुत जल्द घर लौट आएंगे.

Related Articles

Back to top button