Breaking
देश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त मेंजंग के बीच तेल-गैस की किल्लत, क्‍या भारत में भी बढ़ेंगे दाम?
उत्तर प्रदेशराज्य

जीजा ने साले की 1800 रुपये के विवाद में चापड़ मारकर की हत्या

कानपुर में गुरूवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने साबित कर दिया कि आजकल रिश्तों से ज्यादा लोग रुपयों को अहमियत देने लगे हैं। बहन को ससुराल लेने गए भाई को जीजा ने इसलिए मारा कि उससे उनको 1800 रुपये थे। इतना ही नहीं दिव्यांग जीजा ने चापड़ से साले में कई वार कर उसकी हत्या कर दी। फिर अपनी पत्नी को भी मार-मार कर अधमरा कर दिया। इसके बाद बच्चों को लेकर फरार हो गया। पूरा घटना कल्याणपुर के लखनपुर इलाके की है।

घर के बाहर लहूलुहान हालत में पड़ी महिला को देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। वारदात के बाद हत्यारा अपने बच्चों को लेकर फरार हो गया है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक और पुलिस टीम ने आलाकत्ल को कब्जे में लेकर घटनास्थल को सील कर दिया है। लखनपुर में किराए के मकान में रहने वाला राकेश शटरिंग में सरिया का जाल बनाने का काम करता था। राकेश की पत्नी सोनी रक्षाबंधन पर मायके फतेहपुर गई थी। गुरुवार रात सोनी अपने 20 वर्षीय भाई राजा के साथ घर आई।

जहां पर पति ने सोनी से रक्षाबंधन में दिए अट्ठारह सौ रुपए वापस करने की बात कही। जिस पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते राकेश ने अपनी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पर राकेश ने अपने साले की गर्दन और सिर में चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।

बीच- बचाव में पत्नी सोनी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद राकेश अपने बच्चों को लेकर मौके से फरार हो गया है। घर के बाहर लहूलुहान हालत में पड़े देख पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर वीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गंभीर रूप से घायल महिला को हैलट में भर्ती करा दिया गया है। आलाकत्ल को पुलिस ने बरामद किया है। हत्यारे की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button