Breaking
मुख्य चुनाव आयुक्त विरोध प्रदर्शन: राहुल गाँधी हिरासत में, सड़क पर लेटीं प्रियंकाप्रधानमंत्री मोदी ने कहा We Will Do it , राहुल ने कहा its done broCM से PM पद तक मोदी के 25 वर्ष, बोले न रुकूंगा न थकूंगाराहुल,प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने जनपथ से जबरन उठायाराहुल गाँधी के साथ कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लियाराहुल प्रियंका बोले हम यहाँ से नहीं हटेंगे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को पुलिस ने उठायासांसदों को मारा पीटा जा रहा है- प्रियंकाराहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को पुलिस ने जंतर मंतर जाने से रोका, प्रियंका जमीन पर लेटींराहुल गाँधी ने कहा अभी मेरे ऊपर 45 FIR है, लक्ष्य 100 का हैजंतर मंतर की ओर राहुल गांधी, बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने कमला हैरिस के साथ- साथ ऑस्ट्रेलिया और जापान के पीएम को दिये यादगार उपहार

नई दिल्ली : भारत हमेशा अपनी यादगार छवि लोगों के जहन में बना देता है। बात जब उपहार और भेट देने की हो तो हमारे शिल्प कलाएं दुनिया भर अनुपम है अमेरिकी यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कुछ खास उपहार भेंट किए। कमला हैरिस के अलावा पीएम मोदी ने जापान और ऑस्ट्रेलिया के पीएम को भी उपहार भेंट किए।
पीएम मोदी ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को उनके दादा पीवी गोपालन से संबंधित पुरानी अधिसूचनाओं से संबंधित लकड़ी के हस्तशिल्प के फ्रेम की कॉपी भेंट की। बता दें कि सरकारी अधिकारी के तौर पर पीवी गोपालन को ये फ्रेम सेवाकाल के दौरान सराहनीय कार्य के लिए दिया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने कमला हैरिस को एक गुलाबी मीनाकारी शतरंज का सेट भी भेंट किया। ये शतरंज दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक काशी के हस्त शिल्प कला से जुड़ा है। बता दें कि पीएम मोदी काशी से निर्वाचित सांसद भी हैं।
इस शतरंज सेट पर हस्तशिल्प की कलाकारी की गई है। जबकि इसके चमकीले रंग काशी की जीवंतता को दर्शाते हैं। गुरुवार को पीएम मोदी और कमला हैरिस ने व्हाइट हाउस में लंबी बातचीत की और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने, कोविड -19 और अन्य वैश्विक मुद्दों से निपटने के लिए एक संयुक्त बयान जारी किया।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात के दौरान कमला हैरिस को दुनिया भर के कई लोगों के लिए “प्रेरणा का स्रोत” बताया और विश्वास जताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके नेतृत्व में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंध नई ऊंचाइयों को छूएंगे।
इसके बाद पीएम मोदी ने अन्य क्वाड नेताओं भी मुलाकात की। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन को एक चांदी का गुलाबी मीनाकारी जहाज उपहार में दिया, ये हस्तशिल्प काशी शहर की प्रगति को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने जापान के प्रधान मंत्री योशीहिदे सुगा को चंदन की बुद्ध प्रतिमा भेंट की। पीएम ने कहा कि भारत और जापान को एक साथ लाने में बौद्ध धर्म बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। भगवान बुद्ध के विचार जापान की संस्कृति को दर्शाता है। जापान की अपनी पिछली यात्राओं के दौरान भी पीएम मोदी वहां बौद्ध मंदिरों का दौरा कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button