Breaking
TMC के टूटने का मंडरा रहा साया, बागी विधायकों ने 59 MLA के समर्थन का किया दावाEarly News Hindi Daily E-Paper 1 June 2026आईपीएल फाइनल में लगातार दूसरी बार जीती RCB, विराट ने बनाये नाबाद 75 रन‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए 217 भारतीयों को जबरदस्ती बनाया फौजी, 49 की मौतराष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स 2026 का आयोजन, दिग्गजों को मिला सम्मानगृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्ली
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

कैब ड्राइवर ने रखा राजनीति में कदम, थामा प्रसपा का हाथ।

लखनऊ, कुछ दिनों पहले चर्चा मे आए कैब ड्राइवर और थप्पड़ गर्ल प्रियदर्शनी यादव काफी प्रसिद्धि बटोर चुके हैं मार खाने वाले कैब ड्राइवर से सभी ने सहानुभूति दिखाई थी, 30 जुलाई की रात को 22 थप्पड़ खाने वाले कैब ड्राइवर सआदत अली चर्चाओं में आ गए थे। तो वहीं, अब सआदत अली ने राजनीति में कदम रख दिया है।सआदत ने यूपी चुनाव से पहले शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। राजनीति में कदम रखने के पीछे सआदत अली ने बताया कि वह पुरुषों की लड़ाई लड़ेंगे।

कैब ड्राइवर सआदत अली ने राजनीति में कदम रखने के जवाब पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे साथे जो हुआ मैं उसे कभी नहीं भूल सकता। अली का कहना है कि वह राजनीति में भी इसीलिए आए हैं ताकि इस तरह के पुरुषों की लड़ाई लड़ सके और उनको यथासंभव मदद पहुंचा सके। सआदत अली ने कहा कि बहुत से ऐसे मामले रहते हैं, जिनमें पुरुषों की सुनवाई नहीं होती है, ऐसे में मुझे अभी तक न्याय नहीं मिल है। अब मैं राजनीतिक पार्टी ज्वाइन करने इसके सहारे न्याय पा सकूंगा और अन्य पुरुषों की मदद कर सकूंगा,

दरअसल, 30 जुलाई की रात 10 बजे लखनऊ के कृष्णानगर थानाक्षेत्र में बाराबिरवा चौराहे के पास एक युवती प्रियदर्शिनी यादव ने कैब ड्राइवर सआदत अली को बीच सड़क पर जमकर पीटा था। युवती ने ड्राइवर को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़े थे। इस दौरान वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। घटना की वजह से जाम की स्थिति बन गई थी और लोगों की भीड़ लग गई थी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोश‍शि की तो युवती उनसे भी उलझ गई थी। यही नहीं, युवती ने उनमें से एक युवक को भी थप्पड़ जड़ दिया था। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।
सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने लड़की के इस व्यवहार के लिए उसकी आलोचना की थी। घटना के बाद बड़ी मशक्कत के बाद कैब ड्राइवर पुलिस में अपना केस दर्ज करवा पाया था। जांच में पता चला कि कैब चालक निर्दोष है तो युवती के खिलाफ लूट, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button