Breaking
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाँधी के हमलों से असहज दिखे शाह और राजनाथ, सदन की कार्यवाई तीन बार हुई स्थगितकेंद्रीय बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग तथा उद्यमियों के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाने वाला है- ब्रजेश पाठकT20 World Cup 2026 में पाकिस्तान ने इंडिया से खेलने से किया इंकारमहाराष्ट्र में ‘पवार’ संग्राम, शपथ ग्रहण पर सामना ने किया सुनेत्रा पवार पर तीखा प्रहाररोहित शेट्टी के घर में फायरिंग, बिश्नोई गैंग कनेक्शन का दावा, 5 आरोपी गिरफ्तारयूक्रेन पर रूसी ‘सुसाइड ड्रोन’ का हमला, 15 लोगों की मौतकांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुशीला तिरिया पंचतंत्र में विलीन, खोया एक मुखर आदिवासी चेहराEarly News Hindi Daily E-Paper 2 February 2026Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026-27 पेश, उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाकर विकास को देगा गतिइनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

अधिकारीयों की पोल पट्टी खोलने के लिए गिरा पुल , नींद में प्रशासन |

शाहजहांपुर, अधिकारीयों के पोल पट्टी खोलने के लिए आये दिन होती है कोई ऐसी घटना के जनता को भुगतना पड़ता है खामियाज़ा ,उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर को दिल्ली से जोड़ने वाले हाईवे पर स्थित कोलाघाट पुल का एक हिस्सा ढह गया। राहत की बात ये रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

हादसा देर रात हुआ था। इस दौरान पुल से एक कार गुजर रही थी, जो बीच में ही फंस गई। बताया जा रहा है कि कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुल टूटने की वजह से शाहजहांपुर-बदायूं मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। बता दें, यह पुल वर्ष 2007 में बसपा सरकार के कार्यकाल में बना था।
शाहजहांपुर से बदायूं को जोड़ता है कोलाघाट पुल
कोलाघाट पुल शाहजहांपुर से बदायूं को जोड़ता है। इस पर लगातार वाहन गुजरते हैं। बताया जा रहा कि यह पुल कई जर्जर हालत में पहुंच चुका है। पिछले महीने ही पुल बीच में धंस गया था, जिसके बाद इस पर करीब एक सप्ताह से अधिक समय तक मरम्मत का काम चला। इस दौरान पुल के दोनों ओर पक्की दीवार बनाई गई थी। रविवार की देर रात इस पुल का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। कोलाघाट पुल टूटने से शाहजहांपुर-दिल्ली हाईवे पर यातायात ठप हो गया है। प्रशासन ने अल्लाहगंज की ओर वाहनों का डायवर्जन किया है। बदायूं और दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन मिर्जापुर थाने से दो किलोमीटर आगे तारापुर तिराहे से फर्रुखाबाद रोड से अल्हागंज के रास्ते निकाल सकते हैं।

शाहजहांपुर और जलालाबाद की ओर से आने वाले वाहन बरेली-फर्रुखाबाद रोड से राजेपुर, अमृतपुर से तारापुर तिराहा होते हुए निकल सकते हैं। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले ही इसी पुल पर एक ट्रक रेलिंग तोड़कर नदी की तरफ लटक गया था। फिलहाल, अधिकारी मौके पर हैं। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। शाहजहांपुर के डीएम इंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि कोलाघाट पुल 20-25 साल पुराना है। पहले एक पिलर धंस गया था, लेकिन अब वो फिर से नीचे चला गया है। टेक्निकल टीम अध्ययन कर रही है। प्रशासन ने कहा है कि तुरंत सर्वे कराया जाए, जिससे जल्द ही काम पूरा करवा कर इसकी कनेक्टिविटी को बहाल किया जा सके।

Related Articles

Back to top button