Breaking
Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त में
उत्तर प्रदेश

मायावती हैं यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में, अपनी पार्टी में किया बदलाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव किया है। बीएसपी ने तीन प्रवक्ताओं के नाम घोषित किए हैं जो आने वाले चुनाव में पार्टी की बातें लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। बीएसपी का अभी कोई आधिकारिक प्रवक्ता नहीं था लेकिन अब दूसरे दलों की तरह मायावती ने भी अपने नेताओं को प्रवक्ता के तौर पर टीवी डिबेट में उतारने का फैसला किया है।

 

बीएसपी ने जिन तीन प्रवक्ताओं को जिम्मेदारी दी है उनके नाम हैं- धर्मवीर चौधरी, एम एच खान और फैजान खान। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चौधरी गाजियाबाद के रहने वाले हैं और जाट बिरादरी के हैं। फैजान खान युवा हैं और गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। जबकि एम एच खान पहले से टीवी न्यूज़ चैनलों में डिबेट में पार्टी की तरफ से शामिल होते रहते हैं।

 

इससे पहले बीएसपी नेता सुधींद्र भदौरिया भी अक्सर टीवी डिबेट में पार्टी समर्थक के तौर पर हिस्सा लेते थे लेकिन आधिकारिक प्रवक्ताओं की लिस्ट में उन्हें जगह नहीं मिली। सुधींद्र भदौरिया समेत अन्य बीएसपी नेता जो अभी तक टीवी में पार्टी पक्ष रखते दिखते हैं वे आधिकारिक प्रवक्ता नहीं थे।

 

बता दें कि अब तक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और महासचिव, राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा एक बयान जारी करते थे जिसे किसी भी मुद्दे पर पार्टी का आधिकारिक रुख माना जाता था।

Related Articles

Back to top button