Breaking
UP कांग्रेस की अध्यक्ष बनी आराधना मिश्रा (मोना)शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प
उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम पूरा, बांदा से गाजीपुर ले जाएंगे बॉडी

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में मऊ से पांच बार के विधायक रहे बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की मौत हो गई. बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की गुरुवार शाम तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें रानी दुर्गावाती मेडिकल कॉलेज लाया गया. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, 63 साल के मुख्तार अंसारी को जेल के सुरक्षाकर्मियों ने मेडिकल कॉलेज के इमर्जेंसी वार्ड में शाम 8.45 बजे भर्ती कराया था. उन्हें उल्टी की शिकायत और बेहोशी की हालत में लाया गया था. बुलेटिन में कहा गया है कि मरीज का 9 डॉक्टरों की टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया लेकिन तमाम प्रयास के दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.

इससे पहले 26 मार्च और 27 मार्च को भी मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब हुई थी. 26 मार्च को बीमार होने पर मुख्तार अंसारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर 27 मार्च को जेल में बीमार होने पर वह करीब 14 घंटे अस्पताल में रहा. रुटीन चेकअप और जरूरी दवाइयां दी गई थीं. अब गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. जिसके लिए प्रशासन ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button