Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
उत्तर प्रदेश

जिले में डेंगू का प्रकोप जारी, भाजपा नेता प्रभात मोहन श्रीवास्तव की डेंगू से हुई मौत |

उत्तर प्रदेश , गोरखपुर जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है,डेंगू में संक्रमित होने वालों की संख्या में दिन बा दिन इज़ाफ़ा ही हो रहा है ,मरने वालो दो भाजपा नेता भी शामिल , जबकि एलाइजा जांच कराने पहले से कम लोग पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को डेंगू के 19 नए संक्रमित चिह्नित किए गए। नैनी निवासी एक भाजपा नेता समेत दो लोगों की डेंगू संक्रमण से मौत भी हुई। स्वास्थ्य विभाग ने दो लोगों की डेंगू से मौत पुष्ट नहीं की है। अफसरों का कहना है कि बिना एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आए मौत का कारण डेंगू नहीं माना जा सकता है। वहीं जिले में अब तक डेंगू पीड़ितों की आंकड़ा 891 तक पहुंच गया है।

भाजपा नेता प्रभात मोहन श्रीवास्तव डेंगू संक्रमण के बाद करीब एक हफ्ते से यशलोक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वह वर्तमान में सोमेश्वर नाथ महादेव मंडल के कोषाध्यक्ष के रूप में पार्टी की सेवा कर रहे थे। वहीं नारीबारी निवासी एक अन्य बुखार पीड़ित की मौत हो गई। दोनों मरीजों के परिवारीजनों के मुताबिक उनकी मौत डेंगू संक्रमण से हुई है।

उधर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में इस सीजन में डेंगू से सिर्फ दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। वहीं एक एसआई और एक अन्य की मौत एलाइजा जांच न होने की वजह से पुष्ट नहीं है, न ही पोर्टल पर इसका विवरण दर्ज किया गया है। डीएमओ डॉ. सिंह ने बताया कि जिन लोगों की डेंगू से मौत पुष्ट नहीं है। विवरण और जांच रिपोर्ट का परीक्षण कराया जाएगा।

इन इलाकों में चिह्नित हुए डेंगू संक्रमित
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह के मुताबिक कुल 891 संक्रमितों में 643 शहरी तथा 248 ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में करीब 40 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डीएमओ डॉ. सिंह के मुताबिक जिले में शुक्रवार को चिह्नित डेंगू के नए संक्रमितों में धूमनगंज, कटरा, राजापुर, तेलियरगंज, शंकरघाट, मम्फोर्डगंज, छोटा बघाड़ा, करेली, बैरहना, मुंडेरा, भुलई का पूरा, झूंसी, काटजू रोड, सलोरी, सुलेम सराय, नैनी, मऊआइमा, उरुवा के लोग शामिल हैं।

भाजपाइयों ने जताया शोक
भाजपा नेता प्रभात मोहन श्रीवास्तव की डेंगू से हुई मौत पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, सुधाकर पांडेय, पार्षद किरन जायसवाल, कुंज बिहारी मिश्रा वरुण केसरवानी, रमेश पासी, राघवेंद्र सिंह, सचिन जायसवाल, सुभाष वैश्य समेत अन्य भाजपाइयों ने भी शोक प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

 

Related Articles

Back to top button