Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
राष्ट्रीय

पेंशन पाने वालों के अच्छे दिन, पढ़े क्या है सरकार का नया आदेश

नई दिल्ली। पेंशन पाने (Pensioners) वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आप भी पेंशन का फायदा लेते हैं तो अब आपको सरकार (Government Pension) की तरफ से मिलने वाली पेंशन में पूरे 50 फीसदी का इजाफा होने जा रहा है. पेंशन में बढ़ोतरी (Pension Increase) होने से आपके खाते में ज्यादा पैसा आएगा, लेकिन इसका फायदा कुछ ही लोगों को मिल पाएगा. बता दें देश भर में एक तरफ जहां पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) को लागू करने के लिए मुहिम चल रही है. वहीं, ऐसे में पेंशन में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी होना कर्मचारियों के लिए काफी अच्छी खबर है.

आपको बता दें राज्य शासन की तरफ से साल 2006 में रिटायर्ड शासकीय सेवकों से संबधित पेंशनधारकों और उनके परिवारों को ये फायदा मिलने वाला है. पेंशन का पुनरीक्षण किया गया है, जिसमें अतिरिक्त पेंशन के निर्देश जारी किए गए हैं.

इस संबध में नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया है कि 80 से 85 साल से कम आयु वाले पेंशनरों और परिवार पेंशन धारकों को 20 फीसदी एक्सट्रा पेंशन का फायदा मिलेगा. इसके साथ ही 85 से 90 साल तक की आयु वाले पेंशनर और परिवार पेंशनरों को मूल पेंशन का 30 फीसदी ज्यादा मिलेगा यानी इन लोगों को 30 फीसदी एक्सट्रा पेंशन मिलेगी.

इसके साथ ही 90 साल से लेकर 95 साल से कम आयु के पेंशनरों और परिवार पेंशनरों को पुनरीक्षित मूल पेंशन या परिवार पेंशन का 40 फीसदी ज्यादा मिलेगा. वहीं, 95 से 100 साल से कम आयु वाले पेंशनरों को 50 फीसदी ज्यादा पेंशन राशि मिलेगी. इसके अलावा 100 साल या उससे ज्यादा आयु के लोगों के लिए 100 फीसदी अतिरिक्त पेंशन राशि मिलेगी.

आपको बता दें इसका फायदा राज्य के पेंशनरों को होगा. अतिरिक्त पेंशन या परिवार पेंशन राशि की स्वीकृति की कार्यवाही पेंशन अधिकारी या फिर सार्वजनिक बैंकों के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा सुनिश्चित की जाएगी. इसके अलावा पेंशन या परिवार पेंशन राशि का भुगतान आदेश भी अधिकारी के द्वारा ही दिया जाएगा.

अगर पुरानी पेंशन योजना के फायदे की बात की जाए तो इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आखिरी ड्रॉन सैलरी के आधार पर बनती है. इसके अलावा इसमें महंगाई दर बढ़ने के साथ ही डीए में भी इजाफा होता है. जब सरकार नया वेतन आयोग लागू करती है तो भी इससे पेंशन में इजाफा होता है.

Related Articles

Back to top button