Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
राष्ट्रीय

अयोधया: राम मंदिर के लिए रामलला की मूर्ति का चयन हुआ पूरा

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
लखनऊ। अयोध्‍या में न‍िर्माणाधीन श्रीराम मंद‍िर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रत‍िष्‍ठा की जाएगी. इसके ल‍िए पिछले कुछ महीनों में रामलला की 3 प्रतिमाएं तराशी गई हैं. इनमें से किस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर में की जाएगी, इसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है. इस बात की जानकारी ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने मंगलवार (2 जनवरी) को दी. 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार (1 जनवरी) को राज्य के मूर्तिकार अरुण योगीराज को बधाई देते हुए कहा था कि उनकी बनाई प्रतिमा को अयोध्या के नये मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना गया है. हालांकि, मंदिर निर्माण करा रहे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने फैसले की घोषणा नहीं की है. 
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि ट्रस्ट की तरफ से इस संबंध में निर्णय शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती और अन्य संतों के परामर्श से लिया जाएगा.
ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने को बताया, ”ट्रस्ट का जो भी निर्णय होगा, उसे उचित समय पर सार्वजनिक किया जाएगा.” चयनित प्रतिमा को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा और 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में एक समारोह में उसकी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. मंदिर के निर्माण का पहला चरण अब पूरा हो गया है. 

वर्ष 1949 से, श्रद्धालु रामलला की प्रतिमा वाले अस्थायी मंदिर में पूजा-अर्चना करते रहे हैं. इस मंदिर को भी मंदिर निर्माण के लिए स्थानांतरित कर दिया गया था, जो 2019 में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद शुरू हुआ. शीर्ष अदालत ने अयोध्या में मंदिर-मस्जिद विवाद का निपटारा किया था. 

ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना है कि पुरानी प्रतिमा को उत्सवों के लिए परिसर में रखा जाएगा. तीन मूर्तिकारों ने अलग-अलग पत्थरों से भगवान की प्रतिमाएं तराशी हैं. उनमें से दो के लिए पत्थर कर्नाटक से आया था और तीसरी प्रतिमा राजस्थान से लाई गई चट्टान से बनाई जा रही थी. इन प्रतिमाओं को जयपुर के मूर्तिकार सत्यनारायण पांडेय और कर्नाटक के गणेश भट्ट और अरुण योगीराज ने तराशा है. 
ट्रस्ट के प्राधिकारियों के मुताबिक, गर्भगृह के लिए प्रतिमा का चयन करते समय उसकी चमक लंबे समय तक टिके रहने जैसे पहलुओं पर एक तकनीकी रिपोर्ट को भी ध्यान में रखा जाएगा. 
 
येदियुरप्पा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी प्रसन्‍नता साझा करते हुए कहा, ”मैसूरु के मूर्तिकार अरुण योगीराज की ओर से तैयार की गई भगवान राम की प्रतिमा को अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर  में प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना गया है. इससे राज्य के सभी राम भक्तों का गौरव और प्रसन्नता दोगुनी हो गई है. ‘मूर्तिकार योगीराज अरुण’ को हार्दिक बधाई.” 

येदियुरप्पा के बेटे और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने भी राज्य और मैसूरु को गौरवान्वित करने के लिए योगीराज की सराहना की थी. विजयेंद्र ने कहा था, ‘यह मैसूरु का गौरव है, कर्नाटक का गौरव है कि अद्वितीय मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई गई रामलला की मूर्ति 22 जनवरी को अयोध्या में स्थापित की जाएगी.” 

योगीराज ने कहा था कि उन्हें अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है कि उन्होंने जो प्रतिमा बनाई थी उसे स्वीकार कर लिया गया है या नहीं. योगीराज ने कहा, ‘मुझे प्रसन्‍नता है कि मैं देश के उन तीन मूर्तिकारों में शामिल था, जिन्हें ‘रामलला’ की प्रतिमा तराशने के लिए चुना गया था.” 
इससे पहले उन्होंने केदारनाथ में स्थापित आदि शंकराचार्य की मूर्ति और दिल्ली में इंडिया गेट के पास स्थापित की गई सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति बनायी थी. 

Related Articles

Back to top button