Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
Breaking NewsMain slideस्पोर्ट्स

18 साल के इंतजार के बाद आरसीबी ने थामी ट्रॉफी, पहली बार जीता आईपीएल का खिताब

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ‘ई साला कप नामदे’ का सपना पूरा करके दिखाया है। आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर आईपीएल ट्रॉफी पहली बार अपने नाम की है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन टारगेट रखा जिसके बाद पंजाब किंग्स सात विकेट में महज 184 रन ही बना पाई।

पंजाब किंग्स को 191 रनों का लक्ष्य मिला था। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने पंजाब ने ओपनिंग में 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों को उतारा। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई लेकिन प्रियांश 24 रन बनाकर आउट हो गए। फिल साल्ट ने गजब का कैच लपक कर प्रियांश को पवेलियन भेजा था। सबकुछ ठीक चल रहा था और पंजाब का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 72 रन हो गया था, लेकिन अगले 26 रन के भीतर पंजाब कि 3 अहमज विकेट का नुकसान हुआ।

Related Articles

Back to top button