Breaking
CM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त मेंजंग के बीच तेल-गैस की किल्लत, क्‍या भारत में भी बढ़ेंगे दाम?T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पर भारत की एकतरफा जीत, लगातार दो बार जीतने वाली बनी पहली टीमईरान के राष्ट्रपति का ऐलान, कहा- जब तक पड़ोसी देशों की ओर से ईरान पर नहीं होता हमला, तब तक ईरान हमला करेगा बंद
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेशराज्य

PM मोदी के 75वें जन्मदिवस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गुलगुले बांटे और प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

लोक परंपरा और भावनाओं के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस, चित्रों में सजी संघर्ष और राष्ट्रसेवा की गाथा

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानभवन प्रांगण में उत्सव और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस विशेष अवसर को परंपरा और आत्मीयता के साथ मनाते हुए विधानभवन में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों तथा स्कूली बच्चों के बीच भारतीय लोकसंस्कृति के प्रतीक परंपरागत व्यंजन गुलगुले वितरित किए।

उल्लेखनीय है गुलगुले बांटने की यह परंपरा भारतीय जीवन-मूल्यों की सादगी और आत्मीयता का प्रतीक मानी जाती है। इस अवसर पर विधानभवन का वातावरण उत्सवधर्मी और भावनाओं से सराबोर हो गया। स्कूली बच्चे और कर्मचारी गुलगुले ग्रहण कर हर्षित दिखाई दिए।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। उनके जन्मदिवस पर लोक परंपरा से जुड़े इस व्यंजन को बांटना संस्कृति और समाज के मूल्यों को संजोने का एक छोटा प्रयास है।
इसी मौके पर विधानभवन के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कार्यों पर आधारित एक भव्य चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन स्वयं विधानसभा अध्यक्ष ने किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बाल्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री पद तक की संघर्ष यात्रा, उनकी जनसेवा की प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को सजीव चित्रों व आलेखों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।


प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक निर्णयों और उपलब्धियों की झलकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें स्वच्छ भारत अभियान, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती साख और जी-20 सम्मेलन की उपलब्धियां प्रमुख रहीं। स्कूली बच्चों व आगंतुकों ने प्रदर्शनी में गहरी रुचि दिखाई और प्रधानमंत्री के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करने की बात कही। उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व को राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक बताया।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को प्रधानमंत्री मोदी के जीवन-मूल्यों, संघर्षों और समर्पण की गाथा से परिचित कराएगा। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घ और सक्रिय जीवन की कामना करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। दिनभर विधानभवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस का उल्लास और गूंज बनी रही।

Related Articles

Back to top button