Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
राष्ट्रीय

PM मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त, लाभार्थी किसानों से की बात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ के लाभार्थी किसान परिवारों से संवाद किया, पीएम मोदी ने कहा, ‘2 वर्ष से भी कम की अवधि के भीतर करीब 10.82 करोड़ किसान परिवारों को लाभ अंतरण सुनिश्‍चित करना इस सरकार के संकल्‍प और कार्यक्षमता को दर्शाता है.

 कृषि मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार,  कुल 1,16,292 करोड़ रुपये की धनराशि लाभार्थी परिवारों को निर्गत किया गया है. वित्‍त वर्ष 2020-21 में ही, कुल 60,437 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है. कॉमन सर्विस सेंटर (CSCs) को PM-KISAN योजना के लिए किसानों का पंजीकरण करने के लिए अधिकृत किया गया है.

किसानों के खाते में या रहे हैं 2000 रुपये 

PM-KISAN योजना न केवल सबसे कमजोर किसान परिवारों को पूरक आय सुनिश्चित करती है, बल्कि विशेष रूप से फसल के मौसम से पहले उनकी अन्य जरूरतों को भी पूरा करती है. इसके तहत प्रत्येक किसानों के खाते में 2000 रुपये भेजे जाएंगे. इस बार 9.75 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को इसका लाभ मिलेगा. इस योजना के जरिए अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसान परिवारों को भेजी जा चुकी है.

अलग- अलग राज्यों के किसानों के साथ संवाद 

पीएम-किसान योजना का लाभ केवल उन किसान परिवारों को मिलेगा जिनके नाम भूमि रिकॉर्ड में दर्ज किए गए हैं. हालांकि, इस संबंध में पूर्वोत्तर राज्यों और झारखंड के लिए अपवाद बनाया गया है.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की हेल्पलाइन नंबर

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की हेल्पलाइन नंबर है 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं। वहीं, जो किसान इस योजना का लाभ अभी तक नहीं  उठाए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

चेक करें अपनी किस्‍त का स्‍टेटस 

1. अपनी किस्त का स्टेटस देखने के लिए आप सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं.

2. इसके बाद राइट साइड में फार्मर्स कॉर्नर (Farmers Corner) पर क्लिक करें.
3. अब आप बेनेफिशियरी स्‍टेटस (Beneficiary Status) ऑप्शन पर क्लिक करें.
4. अब आपके पास नया पेज खुलेगा.
5. यहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें.
6. इसके बाद आपको अपने स्‍टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी.

Related Articles

Back to top button