25 वर्षों की विरासत के साथ पेज़्ली ने लखनऊ में खोला नया फ्लैगशिप बुटीक

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
लखनऊ। आज भारतीय पारंपरिक वस्त्रों, हस्तशिल्प और आधुनिक डिजाइन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके पेज़्ली (Paisley) ने अपनी 25 वर्षों की डिजाइन यात्रा पूरी होने के अवसर पर लखनऊ में नए फ्लैगशिप बुटीक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्टोर का उद्घाटन खादी बोर्ड परिसर के प्रथम तल पर,खादी बोर्ड के ज्वाइट सीईओ सिद्धार्थ यादव एवं डिप्टी सीईओ एम के दिवाकर ने दीप जलाकर किया।
उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, प्रथम तल 8 तिलक मार्ग, बटलर रोड, डालीबाग स्थित इस नए स्टोर में ग्राहकों को प्रामाणिक लखनऊ की इकत, अजरक, सिल्क, चिकनकारी, कलमकारी, हैंडलूम, हैंड वोवन तथा देशभर के पारंपरिक वस्त्रों की आकर्षक रेंज उपलब्ध होगी।
स्टोर में ग्राहकों के लिए कस्टम स्टिचिंग, विशेष डिजाइन, फिटिंग और व्यक्तिगत कस्टमाइजेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।
मुख्यतया अब लखनऊ में फैशन प्रेमियों और भारतीय हस्तशिल्प के प्रति रुचि रखने वाले ग्राहकों के लिए एक ऐसा विशेष डिजाइन स्पेस उपलब्ध करा रहा है, जहां परंपरा, आधुनिकता और व्यक्तिगत शैली का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।







