Breaking
ग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मावोटर्स को डोनाल्ड ट्रंप से नाराज? सीनेट में डेमोक्रेट्स को बढ़तभाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से अन्याय, अत्याचार कर रही है- अखिलेश
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

दिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी में

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। प्रकाश के पर्व दीवाली से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों की हवा बेहद जहरीली हो गई है। मंगलवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बढ़कर 331 दर्ज किया गया, जिससे पूरी दिल्ली ‘बहुत खराब’ (Very Poor) श्रेणी में आ गई है। वहीं, राजधानी के कई हॉटस्पॉट्स और औद्योगिक इलाकों में प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ (Severe) श्रेणी में पहुंच चुका है, जहां सांस लेना तक दुश्वार हो रहा है। हवा की गुणवत्ता में यह तेजी से आई गिरावट सोमवार के बाद लगातार दूसरे दिन देखने को मिली है। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह 9 बजे AQI 312 दर्ज किया गया था, जो शाम 4 बजे बढ़कर 324 हुआ और मंगलवार सुबह 7 बजे तक उछलकर 331 पर पहुंच गया।

Related Articles

Back to top button