Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेशराज्य

वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता है

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ही अराजकता है। भाजपा वोट चोरी करती है। धांधली करती है। चुनाव की व्यवस्था से खिलवाड़ करती है। भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में अराजकता पैदा किया है। भाजपा संविधान और लोकतंत्र विरोधी है। जनता को धोखा दे रही है। वोटर लिस्ट में धांधली, चोरी, बेईमानी करके लोकतंत्र को खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान के लिए संकट है। भाजपा वोट चोरी और अराजकता से चुनाव जीतती है। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को हटाकर इस संकट को दूर करेगी।

श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वजातीय पीडीए समाज पर अन्याय और अत्याचार कर रहे हैं। इन अत्याचारियों पर बुलडोजर की कार्रवाई नहीं होती है। भाजपा सरकार का बुलडोजर गरीब, पीड़ित और व्यापारियों पर चलता है।

मंगलवार को वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर कई कार्यक्रमों में शामिल होने के दौरान मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 सालों से वाराणसी की जनता को ठगने का काम किया है। भाजपा ने मां गंगा को धोखा दिया। मां गंगा की सफाई के लिए आया पैसा लूट लिया। गंगा नदी की सफाई नहीं हुई। भाजपा सरकार ने वाराणसी के नाविकों को धोखा दिया। बुनकरों को भी धोखा दिया। भाजपा धोखेबाज और झूठ बोलने वाली पार्टी है। इसने बजट की लूट की है, भ्रष्टाचार किया। बनारस को बाहरी ठेकेदारों के हाथ गिरवी रख दिया। दालमंडी के व्यापारियों के दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बर्बाद कर दिया। मणिकर्णिका घाट पर बुलडोजर चलाकर उसकी पौराणिक और ऐतिहासिक पहचान को ध्वस्त कर दिया। बनारस की जनता इन घटनाओं को कभी भूल नहीं सकती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने बनारस की विरासत, शिल्पकला और हस्तकला को चौपट कर दिया है। सब बर्बाद कर दिया। काशी के साथ भेदभाव किया। काशी की जनता भाजपा से बहुत दुःखी और नाराज है। इसीलिए जनता ने विधान परिषद चुनाव में भाजपा को हराकर उसे डबल जीरो दिया है। भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री वाराणसी में ट्रैफिक व्यवस्था नहीं सुधार पाये। शहर में जाम लग रहा है। इस सरकार ने वाराणसी में मेट्रो नहीं बनने दिया। समाजवादी पार्टी की सरकार में वाराणसी में यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए मेट्रो रेल चलाएंगे। वरुणा नदी को साफ करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता से हटेगी तो बनारस मुस्कुरायेगा। भाजपा जाएगी तो किसान और युवा मुस्कुरायेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि नकली सनातनी सनातन धर्म और भगवान श्रीकृष्ण का अपमान कर रहे हैं। इस अपमान से पूरे देश और दुनिया के सनातनी दुःखी हैं। उन्होंने कहा कि ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय हैं। पहले भगवान श्रीकृष्ण पर विवादित बयान दिया। अब भगवान श्रीराम के पिता के बारे में अभद्र बात की। इसके राजनीतिक आकाओं को यह सब मंजूर होगा। लेकिन हमें अंश मात्र भी स्वीकार नहीं है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के इनके सभी कार्यक्रम रद्द किये जाएं। अब सच्चे सनातनी इनके पर्चे लिखेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के अपमान पर खुद को सनातनी कहने वाले चुप क्यों हैं। सरकार क्या कर रही है। बुलडोजर कहां चला गया?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने आरक्षण की लूट की है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो गयी हैं। इसने हर क्षेत्र में अराजकता पैदा कर दी है। बांदा में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में एक नवजात शिशु को कुत्ता नोच ले गया। यही असली अराजकता है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश में लगातार हत्याएं हो रही हैं। पुलिस हिरासत में मौतें हो रही हैं। साइबर अपराध उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हो रहा है। महिलाएं, बेटियां असुरक्षित हैं।

अखिलेश यादव ने लखनऊ से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक चुनाव में समाजवादी पार्टी के दोनों प्रत्याशियों लाल बिहारी यादव और आशुतोष सिन्हा को भारी मतों से जिताने के लिए वाराणसी क्षेत्र के मतदाताओं का धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ ने समाजवादी पार्टी को दोहरा आशीर्वाद दिया। डबल इंजन का दावा करने वालों की वाराणसी में डबल हार हुई है। भाजपा ने एक हार नहीं स्वीकार किया। दुबारा गिनती कराई तो फिर हार गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने काशी की विरासत को नष्ट कर दिया है। मणिकर्णिका घाट को तोड़ दिया। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्तियों को तोड़ा गया। पाल समाज को लाठियों से पिटवाया। भाजपा सरकार ने काशी की संस्कृति और विरासत को मिटाने का प्रयास किया। इस सरकार ने प्रदेश में 26 हजार प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया। परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं। कल पीजीआई में भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। उत्तर प्रदेश में अब तक 20 से ज्यादा भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 151 से ज्यादा मूर्तियां यूपी में तोड़ी गईं, लेकिन इस सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा सरकार ने पीडीए के महापुरुषों का अपमान किया। ये सब बातें जनता कभी नहीं भूल सकती। भाजपा को उसके किये की सजा देगी। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार का सफाया कर देगी।

Related Articles

Back to top button