Breaking
चुनावी हार के बाद चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स पद से हटीं, स्टीफन मिलर को कमानसीतापुर में 25 सवारियों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौतभाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिल
Breaking NewsMain slideअंतर्राष्ट्रीय

चुनावी हार के बाद चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स पद से हटीं, स्टीफन मिलर को कमान

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्लीं। अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के कुछ ही दिनों बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स को पद से हटा दिया है. उनकी जगह ट्रंप के लंबे समय से सहयोगी रहे स्टीफन मिलर को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. रिपब्लिकन पार्टी इन चुनावों में प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों सदनों का नियंत्रण गंवा चुकी है. ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस बदलाव की घोषणा की. उन्होंने वाइल्स के काम की तारीफ करते हुए कहा कि वह आगे भी उनके राजनीतिक संगठन के साथ काम करती रहेंगी.

वाइल्स व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ बनने वाली पहली महिला थीं. उनका कार्यकाल ऐसे समय में समाप्त हुआ है, जब चुनावी हार ने ट्रंप की राजनीतिक स्थिति को बड़ा झटका दिया है. वहीं, मिलर को ट्रंप की सबसे करीबी और पुराने सहयोगियों में गिना जाता है. वह फिलहाल व्हाइट हाउस में डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

Related Articles

Back to top button