Breaking
UP Election 2027: सपा ने जारी किया घोषणापत्र, ग्रेजुएट्स बेरोजगार को ₹5,000 महीना देने का वादान्यूजीलैंड ने पहले दिन बनाए 246 रन, आकाश दीप ने लिए 2 विकेटभारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने दी जानकारीएयर फाॅर्स स्टेशन के गेट पर AK-47 के साथ पकड़ा गया आतंकी, फोन में लाल क्रॉस के निशानअयोध्या को नेपाल से जोड़ने वाली ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ का उद्घाटन, योगी ने किया सम्बोधितIND vs NZ Test: मुकाबला ड्रॉ, न्यूजीलैंड टॉप-2 से बाहर, भारत को प्रतिशत अंक में नुकसानमुलायम सिंह यादव जयंती: अखिलेश यादव ने किए छात्रों और मेडिकल कर्मचारियों के लिए ऐलानएक साल पहले मैंने कहा था गोल्ड मत खरीदो, देश के पैसे बच गए- पीएम मोदीGlobal Peace Honours 2026: फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर टाइगर श्रॉफ ने किया परफॉर्मजेन्सेन हुआंग से अफेयर के दौरान चीनी खुफिया एजेंसी के संपर्क में थीं ऐलिस हुआंग
एजुकेशन

SRMU में “संविधान दिवस” पर प्रो बोनो क्लब का उद्घाटन हुआ संपन्न

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय, बाराबंकी के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में संविधान दिवस के अवसर पर प्रो बोनो क्लब का उद्घाटन समारोह 26 नवंबर 2026 को उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, विधिक जागरूकता, सामाजिक न्याय तथा निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के मिनी ऑडिटोरियम, एडमिन ब्लॉक में किया गया। समारोह की थीम “विधिक जागरूकता को सशक्त बनाना एवं संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखना” रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति ए.आर. मसूदी, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ खंडपीठ उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवम द्विवेदी, प्रोग्राम मैनेजर, न्याय बंधु कार्यक्रम, भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की।

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति ए.आर. मसूदी ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान के निर्माण, उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, महत्व एवं संवैधानिक मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संविधान दिवस के महत्व को बताते हुए न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के आदर्शों को अपने जीवन एवं व्यवहार में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने विधि विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने प्रो बोनो विधिक सेवा की आवश्यकता, इसके समक्ष आने वाली चुनौतियों एवं समाज के जरूरतमंद वर्गों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने में विधि विद्यार्थियों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विधिक शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका वास्तविक उद्देश्य समाज में न्याय, अधिकारों के संरक्षण एवं विधिक जागरूकता को बढ़ावा देना भी है।

विशिष्ट अतिथि शिवम द्विवेदी ने प्रो बोनो क्लब, न्याय बंधु योजना तथा निःशुल्क विधिक सहायता की अवधारणा पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को न्याय बंधु कार्यक्रम के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं समाज के कमजोर तथा वंचित वर्गों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने में इसकी भूमिका से अवगत कराया। उन्होंने प्रो बोनो क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा एवं विधिक सहायता के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

प्रो बोनो क्लब का उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के लिए निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने, न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करने तथा विधिक ज्ञान के व्यावहारिक उपयोग के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। क्लब के माध्यम से विद्यार्थी समाज की वास्तविक समस्याओं से जुड़कर विधिक समाधान, सामाजिक जागरूकता एवं जनसेवा के कार्यों में योगदान दे सकेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता में कादम्बरी पटेल ने प्रथम स्थान, सिद्धि श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान तथा पलक सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में आरती जायसवाल ने प्रथम, अवनी मौर्या ने द्वितीय तथा आलोक कुमार मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने संविधान, मौलिक अधिकारों, विधिक जागरूकता, सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक मूल्यों से संबंधित विषयों पर अपनी रचनात्मकता, विचारशीलता एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजीनियर पंकज अग्रवाल, प्रति-कुलाधिपति इंजीनियर पूजा अग्रवाल, कुलपति विजय तिवारी एवं कुलसचिव हेमेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में संपन्न हुआ।

इस आयोजन के संयोजक नरेंद्र बहादुर सिंह, निदेशक, इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज रहे। उनके निर्देशन में फैकल्टी कॉर्डिनेटर दिलीप कुमार सिंह एवं अन्य कमेटी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर अन्य शिक्षकगण आदित्यवीर सिंह, पी.सी. मिश्रा, शशांक शेखर, श्रुति शर्मा, सचिन कुमार, आस्था मिश्रा, आयुषी तिवारी, समीक्षा पाण्डेय, स्मृति सिंह, मयंक कुमार, विवेक कुमार, राम कृष्ण मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

संविधान दिवस के अवसर पर प्रो बोनो क्लब का उद्घाटन विश्वविद्यालय की विधिक शिक्षा को समाज सेवा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह विद्यार्थियों को संविधान की भावना, न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज के प्रति अपने विधिक एवं नैतिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगा। यह पहल एक जागरूक, न्यायपूर्ण एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण की दिशा में विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।

Related Articles

Back to top button