Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
राष्ट्रीय

क्या कोरोना वायरस में कारगार होगी ‘Antibody Cocktail दवा’? केवल 59,750 रुपये रखी गई है प्रति डोज की कीमत

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

नई दिल्ली। कोरोना महामारी से निपटने के लिए दवा कंपनियां नई-नई दवाएं मार्केट में उतार रही हैं. अब प्रमुख दवा कंपनी रोश इंडिया (Roche India) और सिप्ला (Cipla) ने मिलकर एंटीबॉडी बनाने वाली दवा का कॉकटेल पेश करने की घोषणा की है. इस दवा की प्रति डोज की कीमत 59,750 रुपये रखी गई है.

जानकारी के मुताबिक यह दवा कोरोना से गंभीर रूप से जूझ रहे मरीजों के लिए होगी. सिप्ला और रोश ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘एंटीबॉडी कॉकटेल (Antibody Cocktail) कैसिरिविमैब और इमदेविमाब (Casirivimab and Imdevimab) की पहली खेप भारत में उपलब्ध करा दी गई है. जबकि दूसरी खेप जून के मध्य तक उपलब्ध हो जाएगी. कुल मिलाकर इन खुराकों से दो लाख मरीजों का इलाज किया जा सकेगा.’

बयान में कहा गया है कि इस दवा की प्रति डोज की कीमत 59,750 रुपये रखी गई है. इस कीमत में सभी तरह के कर शामिल हैं. वहीं इस दवा के मल्टी डोज पैक की कीमत 1 लाख 19 हजार 500 रुपये रखी गई है. इस कीमत में सभी प्रकार के टैक्स शामिल हैं. इस मल्टी डोज पैक से 2 मरीजों का इलाज हो सकता है. बयान में कहा गया है कि यह दवा सभी बड़े अस्पतालों और कोरोना अस्पतालों में उपलब्ध होगी. भारत में इस दवा का वितरण सिप्ला कंपनी की ओर से किया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक हाल में द सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने इस दवा के भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है. इससे पहले अमेरिका और यूरोप के कई देश भी इस कॉकटेल ड्रग को अपनी इमरजेंसी मंजूरी दे चुके हैं.

Roche Pharma India के सीईओ V Simpson Emmanuel ने कहा कि इस एंटीबॉडी कॉकटेल (Antibody Cocktail) के इस्तेमाल से भारत में कोरोना मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत काफी कम पड़ेगी. वे घर पर ही इस दवा से इलाज करके ठीक हो सकेंगे. इससे भारत के स्वास्थ्य ढांचे को भी काफी राहत मिलेगी.

उन्होंने बताया कि यह एंटीबॉडी कॉकटेल हल्के से मध्यम श्रेणी के कोरोना मरीजों के लिए होगी. इसका इस्तेमाल 18 साल के ऊपर के अडल्ट कर सकेंगे. उन्होंने दावा किया कि इस दवा के इस्तेमाल से मौतों में करीब 70 फीसदी तक की कमी आ जाएगी.

बताते चलें कि इससे पहले DRDO भी इम्युनिटी पावर बढ़ाने वाली दवा 2 DG को कोरोना मरीजों के लिए लॉन्च कर चुकी है. लॉन्चिंग के वक्त इस दवा के 10 हजार पैकेट जारी किए गए थे. अगले महीने इस दवा का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. इसके लिए केंद्र दवा का फॉर्म्यूला बांटकर तीन-चार कंपनियों से इसका उत्पादन करवाने की योजना बना रही है.

Related Articles

Back to top button