Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: आज योगी मंत्रिमंडल में हो सकता है विस्तार, अटकलों का बाजार गर्म

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मे योगी सरकार मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच BJP के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष (BL Santhosh) सोमवार को लखनऊ दौरे पर हैं. बीएल संतोष की अगुवाई में बीजेपी मुख्यालय में एक बैठक आयोजति की जाएगी. बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री भी बुलाए गए हैं. यूपी की सियासत को लेकर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है. العاب بوكر

अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक बीजेपी मुख्यालय पर बीएल संतोष हाई लेवल बैठक करेंगे. दोपहर 2 बजे के आसपास बैठक शुरू होगी. इस बैठक में यूपी बीजेपी प्रभारी राधामोहन सिंह, यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, यूपी बीजेपी संगठन महामंत्री सुनील बंसल मौजूद रहेंगे. इस बैठक में यूपी बीजेपी के 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष और 7 महामंत्री भी शामिल होंगे. यूपी के तीनों सह प्रभारियों को भी बैठक में बुलाया गया है. बीजेपी मुख्यालय पर बैठक के बाद सीएम आवास पर यूपी बीजेपी कोर ग्रुप की भी बैठक लेंगे बीएल संतोष. قوانين لعبة بلاك جاك

आपको बता दें कि बंगाल चुनाव और पंचायत चुनाव नतीजों के बाद यूपी में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज. प्रदेश में फिलहाल 53 मंत्री हैं. 888 كازينو मंत्रिमंडल में 60 मंत्री हो सकते हैं. इस लिहाज से, 7 मंत्रियों को और शामिल किया जा सकता है. कोरोना से तीन मंत्रियों चेतन चौहान, कमला रानी वरुण और विजय कश्यप की मौत हो चुकी है यानी 3 मंत्री तो इनकी जगह पर बन सकते हैं. हाल ही में गुजरात काडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी एके शर्मा को विधान परिषद सदस्य बनाया गया है. उन्हें मंत्रिमंडल में बड़ा पद मिलने की चर्चा हैं.

कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है. इस लिहाज से 2022 में जीत और 2024 के चुनाव के लिए समीकरण साधने के लिए बीजेपी यूपी से केंद्र में नए चेहरे शामिल कर सकती है यानी मोदी मंत्रिमंडल में यूपी से कुछ और लोगों को जगह मिल सकती है. हालांकि सरकार और संगठन के स्तर पर इस तरह की चर्चाओं को सिर्फ अटकलें करार दिया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button