Breaking
गृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंगPM मोदी की नॉर्वे यात्रा, संबंधों में जोड़ा नया अध्यायकेरलम में कांग्रेस की सरकार,वी डी सतीसंन ने 20 मंत्रियों संघ ली सीएम पद की शपथपीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांग
राष्ट्रीय

क्या अब हमारे बच्चो दूध नहीं पी पाएंगे? पढ़े क्या है माजरा

दिल्ली। कोरोना महामारी और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता जूझ ही रही है, इस बीच लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. अब दूध के लिए भी ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे. क्योंकि अमूल ने दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का साइड इफेक्ट रोजमर्रा की चीजों पर दिखने लगा है. अमूल ने दूध के दामों में प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. देश के सभी राज्यों में नए दाम गुरुवार यानी 1 जुलाई 2021 से लागू होंगे. दिल्ली, एनसीआर समेत देशभर में अमूल दूध के दामों में बढ़ोतरी हो गई है. अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल ताज़ा, अमूल टी स्पेशल, अमूल स्लिम एन्ड ट्रीम इन सभी के दाम प्रति लीटर 2 रुपये तक बढ़ गए हैं.

डेढ़ साल के बाद अमूल ने कीमतों में इजाफा किया है. आज की बढ़ोतरी के साथ अब अमूल गोल्‍ड का भाव 58 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इसके अलावा अमूल शक्ति, अमूल ताजा, अमूल टी स्पेशल, अमूल स्लिम एन्ड ट्रीम दूध के दाम में भी 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. कल से नई कीमतों को गुजरात, महाराष्ट्र , कोलकता, दिल्ली, एनसीआर समेत देश सभी राज्यों में लागू किया जाएगा.

अमूल के अलावा अलावा देश में नेस्ले, ब्रिटानिया, नमस्ते इंडिया, पतंजलि, आनंदा जैसी निजी क्षेत्र में कई कंपनियां मौजूद हैं, जो दूध और इससे बने उत्पादों को बेचने का काम करती हैं. अमूल की ओर से की गई बढ़ोतरी के बाद ये कंपनियां भी कीमत में इजाफा कर सकती हैं.

Related Articles

Back to top button