Breaking
UP कांग्रेस की अध्यक्ष बनी आराधना मिश्रा (मोना)शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प
राष्ट्रीय

नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर बढ़ा विवाद, बिहार कांग्रेस में पंजाब के बाद कलह शुरू

पटना। कांग्रेस पार्टी (Congress) में आंतरिक कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अभी पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में जारी कलह को खत्म करने में जुटे आलाकामन के सामने अब नई चुनौती है और बिहार यूनिट की आंतरिक दरार सामने आने लगी है.

बिहार विधान सभा चुनाव (Bihar Assembly Election) में बेहद खराब प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस अब राज्य में अपने लिए नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश कर रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने विधायक और दलित नेता राजेश कुमार राम का नाम आगे बढ़ाया है.

रिपोर्ट के अनुसार, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए विधायक और दलित नेता राजेश कुमार राम (Rajesh Kumar Ram) के नाम को लेकर विवाद हो गया है. बिहार के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने मदन मोहन झा की जगह पर राजेश कुमार राम को नया पीसीसी प्रमुख बनाने के प्रस्ताव का विरोध किया है. उनका कहना है कि नया प्रमुख ऊंची जाति से होना चाहिए.

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से पंजाब कांग्रेस में खुलकर कलह देखने को मिल रही है. पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. पार्टी में कलह को दूर करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था. इस समिति ने मुख्यमंत्री समेत पंजाब कांग्रेस के 100 से अधिक नेताओं की राय ली और फिर अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपी.

Related Articles

Back to top button