Breaking
मुहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, BCCI ने जताया आभारचुनावी हार के बाद चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स पद से हटीं, स्टीफन मिलर को कमानसीतापुर में 25 सवारियों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौतभाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगी
मनोरंजन

इजराइल के राष्ट्रगान का म्यूजिक कॉपी करने का आरोप लगा अनु मालिक पर

नई दिल्ली। इजराइली जिमनास्ट के बाद आर्टेम डोलगोप्यात (Artem Dolgopyat) ने ओलंपिक में इजराइल के नाम दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया. इसके ठीक बाद ही सोशल मीडिया पर गायक-संगीतकार अनु मलिक (Anu Malik) को ट्रोल किया जाने लगा. नेटिजन्स ने ट्विटर पर ट्वीट्स की बाढ़ ला दी. आप सोंच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ. दरअसल, डोलगोप्यात के स्वर्ण पदक जीतने के बाद, टोक्यो में इजराइल का राष्ट्रगान ‘हटिकवाह’ (National Anthem of Israel) बजाया गया और सम्मान में इजरायल का झंडा फहराया गया.

जब भारत के कुछ नेटिजन्स ने वीडियो देखा, तो उन्हें इजराइल के राष्ट्रगान और अनु मलिक (Anu Malik) के साल 1996 में आए गीत ‘मेरा मुल्क मेरा देश…’ के बीच समानताएं मिलीं. जल्द ही इस फैक्ट को बाकी कई लोगों ने पकड़ लिया और ट्विटर पर सैकड़ों लोग ट्वीट करने लगे. सभी इस बात से सहमत थे कि अनु मलिक का गाना इजराइल के राष्ट्रगान जैसा ही है. पल भर में अनु मलिक ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे.

कई नेटिजन्स ने संगीतकार को दूसरे देश के राष्ट्रगान का म्यूजिक ‘कॉपी’ करने या ‘चोरी करने’ के लिए ट्रोल किया है. कई लोग अनु मलिक (Anu Malik) का मजाक भी उड़ाते दिखे.

अनु मलिक (Anu Malik) बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध संगीतकार हैं और उन्होंने अपने करियर के दौरान कई हिट फिल्मों में गाने के म्यूजिक दिए हैं. उन्होंने ‘तुमसे मिले दिलका जो हाल’, ‘अली रे अली’, ‘बाजीगर ओ बाजीगर’, ‘छम्मा छम्मा’ और कई अन्य गानों पर काम किया है. हालांकि, अनु मलिक पहले भी कई बार विवादों में फंसे हैं. इससे पहले भी उन पर म्यूजिक कॉपी करने का आरोप लगा है. वहीं #MeToo आंदोलन के दौरान नेहा भसीन, श्वेता पंडित और सोना महापात्रा जैसी कई महिला गायकों ने भी उन पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे.

Related Articles

Back to top button