Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
उत्तर प्रदेश

पूर्व मंत्री बशीर चढ़े पुलिस के हत्थे

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार में मंत्री रहे हैं. ताजगंज की निवासी नगमा ने पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ 31 जुलाई को मंटोला थाने में तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया था. चौधरी बशीर के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम 2019 की धारा 3 धारा 4 और आई पी सी की धारा 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

गमा के मुताबिक, उनका निकाह 11 नवंबर 2012 को चौधरी बशीर से हुआ था, उनके दो बेटे हैं. आरोप था कि बशीर उनका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे हैं. नगमा ने बताया कि इसके खिलाफ वह तीन साल से मायके में रहकर कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं.

 

छठा निकाह कर रहे थे चौधरी बशीर!

 

पीड़ित महिला के मुताबिक, 23 जुलाई को उन्हें चौधरी बशीर के छठा निकाह करने की जानकारी मिली और जब वह ससुराल गईं तो पूर्व मंत्री ने उसके साथ गाली-गलौज की और तीन तलाक देकर घर से भगा दिया. मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पूर्व मंत्री फरार थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. उनकी तरफ से सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई थी, जिसे अपर जिला जज सुधीर कुमार ने खारिज कर दिया था.

Related Articles

Back to top button