Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
ऑटो वर्ल्ड

अब व्हाट्सएप के जरिए भी होगा वैक्सीन रजिस्ट्रेशन, जानिए प्रोसेस

कोविड वैक्सीन: अब तो व्हाट्सएप से भी कर सकते हैं वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन और स्लॉट भी कर सकते हैं डाउनलोड.दरअसल अब आप व्हाटसऐप की मदद से वैक्सीन स्लॉट की बुकिंग कर सकेंगे। व्हाट्सऐप ने मंगलवार को बताया कि MyGov Corona Helpdesk का यूज कर अब उपयोगकर्ता अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र का पता लगा पाएंगे और साथ ही अपनी वैक्सीन अपॉइंटमेंट भी बुक कर पाएंगे। आइए आपको बताते हैं व्हाट्सऐप के जरिए वैक्सीन बुक करने का तरीका:आपको बता दें कि 5 अगस्त को, MyGov और WhatsApp ने यूजर्स के लिए चैटबॉट से वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सर्विस शुरू की थी और अब तक, पूरे देश में 32 लाख उपयोगकर्ता आपका वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर चुके हैं। WhatsApp ने पिछले साल ही चैटबॉक्स के जरिए कोरोना के बारे में फैल रही गलत जानकारी को हटाने की कोशिश शुरू की थी। व्हाट्सऐप के सार्वजनिक नीति निदेशक शिवनाथ ठुकराल ने कहा कि एक मंच के रूप में, हम इस महामारी से लड़ने में हमारी सरकार के प्रयासों का समर्थन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।इसके लिए सबसे पहले MyGov कोरोना हेल्पडेस्क चैटबॉट से संपर्क करने के लिए आपको अपने फोन पर +91 9013151515 नंबर सेव करना होगा।

 

>> इसके बाद “बुक स्लॉट” टाइप करके चैट शुरू करें और इसे सेव किए नंबर पर भेजें।

 

>> इसके बाद आपके मोबाइल फोन नंबर पर छह अंकों का वन-टाइम पासवर्ड जेनरेट होगा। वो डाल दें

 

>> अब आपको पिनकोड और टीके के प्रकार के आधार पर एक पसंदीदा डेट और लोकेशन चुननी होगी।

 

>> डेट और लोकेशन चुनने के बाद आपको अपने पास के सेंटर के ऑप्शन मिलेंगे अपनी मर्जी से वैक्सीन अपॉइंटमेंट सेंटर चुन लें और अपना वैक्सीन स्लॉट आसानी से बुक कर लें।

Related Articles

Back to top button