Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
उत्तर प्रदेशराज्य

योगी सरकार का प्रदेश के तीर्थ स्थलों के बारे में बड़ा ऐलान

मथुरा: CM योगी ने तीर्थ क्षेत्रों में मांस और मदिरा की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूज्य संतों का कहना है कि ब्रज के सभी क्षेत्रों में मांस की बिक्री पर रोक लगनी चाहिए और यह होना चाहिए. प्रशासन इस संबंध में योजना बनाकर, जो लोग इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, उनके पुनर्वास की व्यवस्था करें. साथ ही उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के जनप्रतिनिधि मंदिर जाने तक में डरते थे, लेकिन आज ऐसा नहीं है. आज वह लोग भी कहते हैं कि राम हमारे हैं.

अभी तक मंदिरों और धर्मस्थलों से 100 मीटर की दूरी पर शराब दुकानें और मांस की दुकानें खोलने पर रोक है. ऐसे में सीएम की इस घोषणा के बाद अब मथुरा-वृंदावन सहित प्रदेश के अन्य तीर्थ स्थलों पर मांस और मदिरा की बिक्री पर रोक लग गई है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए शराब और मांस के व्यापार में प्रतिबंध लगे. इससे प्रभावित लोग दूध बेचना शुरू कर सकते हैं. द्वापर युग का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादन और दूध की बिक्री के क्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि मथुरा के वृन्दावन, गोवर्धन, नन्दगांव, बरसाना, गोकुल, महावन एवं बलदेव में जल्द ही मांस और शराब की बिक्री बंद कर इन कार्यों में लगे लोगों का अन्य व्यवसायों में पुनर्वास किया जाएगा.

आपको बता दें कि मथुरा में जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में कान्हा के दर्शन किए. वह काफी देर तक श्रीराधाकृष्ण की अद्भुत छवि को निहारते रहे. उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से इस मौके का इंतजार कर रहा था, लेकिन हर बार कोई न कोई बाधा उन्हें रोक देती थी. अब उनकी इच्छा पूरी हुई है.

Related Articles

Back to top button