Breaking
MEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्त
राष्ट्रीय

हरीश रावत ने दिया तर्क, अमरिंदर सिंह-नवजोत सिंह सिद्धू के विवाद से मिलेगा कांग्रेस को फायदा

नई दिल्ली। पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amrinder Singh) और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बीच विवादों का दौर खत्म होने के नाम नहीं ले रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी अब इसे अनोखे तरीके से देख रही है और पार्टी का मानना है कि इस तरह के विवाद आने वाले चुनाव में मदद कर सकते हैं.

पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के प्रभारी और वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amrinder Singh) और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बीच मनमुटाव की खबरों को खारिज किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों का विवाद भविष्य में पार्टी के लिए फायदेमंद होगा.

हरीश रावत (Harish Rawat) ने कहा कि लोग मानते हैं कि पंजाब में पार्टी के नेता लड़ रहे हैं क्योंकि ‘बहादुर’ नेताओं ने अपनी राय दृढ़ता से सामने रखी है. उन्होंने कहा, ‘पंजाब वीरों की भूमि है. वहां के लोग अपनी राय बहुत दृढ़ता से रखते हैं और ऐसा लगता है कि वे लड़ेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. वे अपनी समस्याओं का समाधान खुद ढूंढ लेते हैं. पंजाब कांग्रेस अपने मुद्दों का समाधान खुद कर रही है. हम कुछ नहीं कर रहे हैं.’

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amrinder Singh) और नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बीच संबंधों के बारे में पूछे जाने पर हरीश रावत ने कहा, ‘अगर दोनों के बीच कोई विवाद होगा, तो यह कांग्रेस के लिए अच्छा होगा.’ हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि विवाद से कांग्रेस को किस तरह फायदा होगा.

हरीश रावत (Harish Rawat) ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर हरियाणा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है. बीजेपी ‘बड़े सपने’ दिखाकर किसानों को लुभाती है. लेकिन सत्ता में आने के बाद उनके हितों के खिलाफ काम करती है.

Related Articles

Back to top button