Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
Breaking Newsराष्ट्रीय

65 घंटे में 20 मीटिंग बिना थके बिना रुके देश के लिए समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सफल अमेरिकी दौरा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अमेरिकी कार्यकाल को संपन्न करके पुनः भारत लौटे ,उनका यह दौरा 65 घंटे का था बड़ी बात यह है कि इस दौरान वह एक के बाद एक 20 बैठकों में शामिल हुए। इतना ही नहीं अमेरिका जाते और लौटते समय विमान भी में पीएम मोदी ने अधिकारियों के साथ लंबी बैठकें कीं। सरकारी सूत्रों ने रविवार को बताया कि मोदी करीब 65 घंटे अमेरिका में रहे और इस दौरान वह 20 बैठकों में शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि अमेरिका जाते वक्त और वहां से लौटते वक्त भी प्रधानमंत्री ने विमान में अधिकारियों के साथ चार लंबी बैठकें कीं। इनकी जानकारी देते हुए सूत्रों ने बताया कि बुधवार को अमेरिका जाते वक्त मोदी ने विमान में दो बैठकें की और वहां पहुंचने के बाद होटल में तीन बैठकें कीं।

सूत्रों के मुताबिक, 23 सितंबर को प्रधानमंत्री ने अलग-अलग कंपनियों के सीईओ के साथ पांच बैठकें कीं और फिर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की। उन्होंने अपने जापानी समकक्ष योशिहिदे सुगा और ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। प्रधानमंत्री ने तीन आंतरिक बैठकों की भी अध्यक्षता की। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अगले दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक की और फिर क्वाड के शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। 24 सितंबर को उन्होंने चार आंतरिक बैठकें भी कीं। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को अमेरिका से भारत के लिए रवाना होने पर, प्रधानमंत्री ने विमान में दो बैठकें कीं ।

Related Articles

Back to top button