Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
राष्ट्रीय

MCD में AAP की सरकार, शैली ओबेरॉय ने जीता चुनाव; केजरीवाल बोले – ‘गुंडे हार गए’

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में आखिरकार आम आदमी पार्टी अपना पहला मेयर बनवाने में सफल रही. एमसीड द्वारा महापौर पद पर चुनाव कराने के तीन असफल प्रयासों के पश्चात सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार हुए चुनाव में आप उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने बीजेपी की प्रत्याशी रेखा गुप्ता को हरा दिया.

बता दें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने पिछले सप्ताह महापौर पद का चुनाव कराने के लिए निगम सदन की बैठक बुलाने की मंजूरी दे दी थी.

मेयर चुनाव में आप की जीत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘गुंडे हार गए, जनता जीत गई.  दिल्ली नगर निगम में आज दिल्ली की जनता की जीत हुई और गुंडागर्दी की हार.  शैली ओबरॉय के मेयर चुने जाने पर दिल्ली की जनता को बधाई.’

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा- ‘गुंडे हार गये, जनता जीत गई. दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार. आप की पहली मेयर  शैली ओबरॉय को भी बहुत बहुत बधाई.’

चुनाव जीतने के बाद शैली ओबरॉय ने कहा, ‘मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि मैं इस सदन को संवैधानिक तरीके से चलाऊंगी. मुझे उम्मीद है कि आप सभी सदन की गरिमा बनाए रखेंगे और इसके सुचारू संचालन में सहयोग करेंगे.’

AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने शैली ओबरॉय की जीत पर कहा, ‘गुंडागर्दी हार गई, जनता जीत गई. धोखा देकर अपना मेयर बनाना चाहती थी बीजेपी. मैं शैली ओबेरॉय को दिल्ली का मेयर चुने जाने पर बधाई देता हूं. अब अली इकबाल डिप्टी मेयर बनेंगे.’

Related Articles

Back to top button