Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
मनोरंजन

फराह खान ने जताई खुशी आर्यन केस के बाद गौरी के पहले पोस्ट पर

मुंबई। इसके बाद से गौरी खान और शाहरुख खान सोशल मीडिया से गायब हैं। अब करीब ढाई महीने बाद गौरी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो क्लिप पोस्ट की है। यह क्लिप उनके काम से जुड़ी है। इसे देखकर इंडस्ट्री के फ्रेंड्स सहित उनके फैन्स भी खुश हैं। फराह खान ने गौरी की सोशल मीडिया पर वापसी पर खुशी जताई है वहीं शाहरुख के फैन्स अब उन्हें भी वापस लाने की गुजारिश कर रहे हैं।

गौरी खान ने एक वीडियो क्लिप पोस्ट की है जिसमें उन्होंने अपने एक कोलैबोरेशन का जिक्र किया है। गौरी सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि काम पर भी लंबे वक्त बाद वापस लौटी हैं। उनके इस पोस्ट पर शाहरुख की दोस्त फराह खान ने लिखा है, गौरी तुमको काम पर वापस देखकर बहुत अच्छा लगा। शाहरुख के फैन ने इस पर लिखा है, हमें भी। एक और फॉलोअर ने लिखा है, शाहरुख को भी सोशल मीडिया पर वापसी करने के लिए मनाइए। शाहरुख के कई फैन्स ने गौरी को काम और सोशल मीडिया पर वापस देखकर खुशी जताई है।

बुधवार को ही आर्यन खान को ड्रग केस में राहत मिली है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनकी जमानत की एक शर्त खत्म कर दी है जिसमें उन्हें हर शुक्रवार NCB ऑफिस में हाजिरी नहीं देनी होगी। SIT के समन पर आर्यन को दिल्ली जाना पड़ेगा। आर्यन ने कोर्ट में याचिका दी थी कि उन्हें हर शुक्रवार एनसीबी के दफ्तर जाने की शर्त से राहत दी जाए क्योंकि हर बार उन्हें मीडिया घेर लेता है। इस वजह से सिक्योरिटी की जरूरत भी पड़ती है।

Related Articles

Back to top button