Breaking
भाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरी
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

बजट 2025: 12 लाख तक की सालाना इनकम पर नहीं देना होगा कोई टैक्स

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क। 

नई दिल्ली। व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान 12 लाख रुपये तक की आमदनी को टैक्‍स फ्री करने की घोषणा कर दी है. इसे टैक्‍सपेयर्स के ल‍िए अब तक की सबसे बड़ी राहत मानी जा रही है. न्‍यू टैक्‍स र‍िजीम के तहत अब 12 लाख रुपये तक की आमदनी पर जीरो इनकम टैक्‍स देना होगा. उन्होंने कहा कि सभी टैक्‍सपेयर्स को फायदा पहुंचाने के लिए स्लैब और दरों में बदलाव क‍िया जा रहा है. हालांक‍ि आप अभी ओल्‍ड टैक्‍स र‍िजीम और न्‍यू टैक्‍स र‍िजीम में से क‍िसी एक को स‍िलेक्‍ट कर सकते हैं.

12 लाख रुपये तक की आमदनी पर टैक्‍स छूट को लेकर अभी भी कई लोग कंफ्यूज हैं. दरअसल, सरकार की तरफ से न्‍यू टैक्‍स र‍िजीम के तहत 12 लाख की आमदनी पर जीरो टैक्‍स लगाने का ऐलान क‍िया है. पहले यह ल‍िम‍िट 7 लाख रुपये की थी. यानी व‍ित्‍त मंत्री ने इसे एक ही झटके में पांच लाख रुपये बढ़ा द‍िया है. इससे 12 लाख रुपये तक की आमदनी वालों को करीब 80 हजार रुपये सालाना का फायदा होगा. इसी तरह 12 से 16 लाख रुपये तक की आमदनी वालों को इससे सालाना करीब 1.4 लाख रुपये की बचत होगी.

Related Articles

Back to top button