Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
Breaking Newsराष्ट्रीय

एयर मार्शल संदीप सिंह IAF के अगले डिप्टी चीफ नियुक्त, मार्शल वीआर चौधरी होंगे अगले AirForce Chief

नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना में रद्दो बद्दल की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है एयर मार्शल संदीप सिंह को भारतीय वायुसेना के अगले डिप्टी चीफ के रूप में नियुक्त किया गया है.वे एयर मार्शल वीआर चौधरी का स्थान लेंगे जो वायु सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करेंगे.
केंद्र सरकार ने एयर मार्शल वीआर चौधरी को अगला वायुसेना प्रमुख नियुक्त करने का फैसला किया है. जिस वजह से भारतीय वायुसेना डिप्टी चीफ का पद रिक्त हो रहा है. इस वक्त के वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया हैं 30 सितंबर 2021 को रिटायर हो रहे हैं. वीआर चौधरी वायुसेना प्रमुख के तौर पर एक अक्टूबर को कार्यभार संभालेंगे. वहीं डिप्टी चीफ बनने वाले संदीप सिंह इस वक्त दक्षिण पश्चिमी वायु सेना कमांड के एयर ऑफिसर, कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने एयर एयर मार्शल सुरेंद्र कुमार घोटिया के रिटायारमेंट के बाद 1 मई 2021 को ये जिम्मेदारी संभाली थी. संदीप सिंह के साथ ही एयर मार्शल बालभद्र राधाकृष्ण को ‘इंटीग्रेटिड डिफेंस स्टाफ टू द चेयरमैन ऑफ द चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी’ का नया प्रमुख बनाया गया है.

संदीप सिंह को 22 दिसंबर, 1983 को भारतीय वायु सेना में एक फाइटर पायलट के रूप में नियुक्ति मिली थी. उन्हें Su-30 MKI, MiG-29, MiG-21, Kiran, An-32, AVRO, Jaguar and Mirage 2000 फाइटर प्लेन उड़ाने का अनुभव है. स्वॉर्ड ऑफ ऑनर हासिल करने वाले संदीप सिंह ए-2 कैटिगरी के ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर है। उन्होंने भारतीय वायुसेना में Su-30MKI को शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. 37 साल के लंबे करियर के साथ, उन्होंने लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन की कमान संभाली है. वो वायु सेना के टेस्ट पायलट स्कूल में इंस्ट्रक्टर और Su-30MKI के लिए प्रोजेक्ट टेस्ट पायलट रहे हैं. अपने करियर के दौरान, संदीप सिंह की वायु सेना प्रमुख के जरिए तारीफ की गई. उन्हें साल 2013 में वायु सेना मेडल और अति विशिष्ट सेवा पद से सम्मानित किया जा चुका है.

Related Articles

Back to top button