Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
एजुकेशन

ग्राम कोटरा में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

सीतापुर। आज नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन विकास खंड बिसवां ग्राम सभा कोटरा के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में ग्राम प्रधान राजवीर सिंह के संरक्षण में आंख अस्पताल सीतापुर के प्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा किया गया। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान राजवीर सिंह ने किया।

चिकित्सा अधिकारी ने कहा मनुष्य के जीवन में आंखो का बहुत महत्व है। हम सभी को बेहतर ढंग से अपनी आंखो की देखभाल करना चाहिए। कोई भी समस्या आने पर तत्काल नेत्र चिकित्सक के पास जाकर आंखो की जांच करानी चाहिए। शिविर के दौरान ग्राम कोटरा एवं आसपास के लोग अपनी अपनी आंखों की जांच कराने पहुंचे।
नेत्र चिकित्सा शिविर में 70 मरीजों की आंखों की जांच की गई जिनमें कुछ लोगों को मौके पर ही जांच कर चश्मा भी उपलब्ध कराया गया। 20 मरीजों को नेत्र का ऑपरेशन करने हेतु चिकित्सा अधिकारियों की टीम अपने वाहन से आंख अस्पताल सीतापुर ले गई जहां उन मरीजों का पूर्ण परीक्षण कर आंख का ऑपरेशन किया जाएगा। इस दौरान प्रधान राजवीर सिंह, कुशाग्र सिंह, अमित वर्मा, अमरेंद्र कुमार,अवधेश कश्यप, जयशंकर लाल वर्मा, इत्यादि लोगों ने उपस्थित रहकर नेत्र चिकित्सा शिबिर टीम का सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button