Breaking
बेंजामिन नेतन्याहू को IRGC की धमकी, कहा- “पीछा तब तक करेंगे जब तक उन्हें खत्म नहीं कर देते।”पांच राज्यों में मतदान 9 अप्रैल से शुरू, बंगाल में 2 चरणों में होगा चुनावएलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्य
Breaking NewsMain slideस्पोर्ट्स

ओवल टेस्ट में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, सीरीज 2-2 से बराबर

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को 2-2 से बराबर कर दिया है। इस दौरान ओवल के केनिंग्टन में खेला गया टेस्टसीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। जिसे भारतीय टीम ने 6 विकेट से अपने नाम किया। 2-2 से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही, लेकिन इसे टीम इंडिया के लिए सीरीज जीत ही समझा जाना चाहिए, क्योंकि इंग्लैंड को पहले मैच में बड़ी जीत मिली थी, लेकिन भारत ने अगला ही मैच जीतकर दमदार वापसी की थी। हालांकि, लॉर्ड्स में भारत को हार मिली थी, लेकिन मैनेचेस्टर टेस्ट ड्रॉ रहा था। 

चौथे टेस्ट मैच में गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद सिराज ने दोनों पारियों में कहर बरपाया। दोनों पारियों में उनकी गेंदबाजी ही इस मैच में टीम इंडिया के लिए जीत का वरदान साबित हुई। पूरी जान लगाकार मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की। उनका साथ प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप ने दिया। इस मैच में भारत तीन ही तेज गेंदबाजों के साथ उतरा था। ऐसे में तीनों को मैनेज करना कप्तान शुभमन गिल के लिए भी चुनौती थी, लेकिन गिल ने अच्छी कप्तानी थी। शुभमन गिल उन चुनिंदा कप्तानों में शामिल हो गए हैं जो इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं हारे।

इंग्लैंड की टीम के कप्तान ओली पोप ने बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में इस मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम पहली पारी में 224 रन बना सकी। उधर, इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 247 रनों तक पहुंची। महज 23 रनों की बढ़त इंग्लैंड को मिल पाई, जबकि शुरुआत इंग्लैंड की बहुत अच्छी थी। इसके बाद भारतीय टीम ने बल्लेबाजी की और 396 रन बना दिए। इस तरह इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रनों का टारगेट दिया था। इस विशाल लक्ष्य के करीब इंग्लैंड की टीम पहुंच तो गई लेकिन 6 रनों के करीबी अंतर से मैच को गंवा बैठी। ऐसी ही करीबी हार इंडिया को लॉर्ड्स में मिली थी। इस तरह सीरीज 2-2 से बराबरी पर रही।

 

Related Articles

Back to top button