Breaking
ट्रम्प की सेना हटाने की कोशिशों के बीच, ईरान के खिलाफ ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ होगा इस्तमाल? जानेअखिलेश यादव का भाजपा पर वोट चोरी का आरोप, मजबूत हो रहा PDASC के द्वार खुले हैं, रहुल गांधी की मांग के बीच CJI सूर्यकांत का बड़ा बयानराहुल ने कहा ये शिव की बारात है इसमें कोई भी आ सकता हैजब तक न्याय नहीं मिलेगा, युवा नहीं रुकेंगे- राहुल गाँधीCJI ने हमें याचिका दायर करने को कहा- राहुल गाँधीहमें प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है- राहुल गाँधीराहुल- आज हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैंतीसरे T20 में इंडिया ने वेस्ट इंडीज को 14 रन से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़तअभिनेता अमिताभ बच्चन का 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज
राष्ट्रीय

पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को ईडी ने फिर तलब किया पूछताछ के लिए

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख की मुसीबतो का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कभी छपा तो कभी अनृम रहत देने से कोर्ट का इंकार और इन सब के बीच ED का बुलावा नेता जी को परेशानी में डाल रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख को पद का दुरुपयोग और रिश्वत के आरोप के मामले में एकबार फिर नोटिस जारी किया है। घटनाक्रम से जुड़े ईडी के एक अधिकारी ने कहा, “हां, हमने देशमुख को पूछताछ के लिए समन भेजा है।”

मामले के सिलसिले में ईडी द्वारा एनसीपी नेता को यह पांचवां समन है।

ताजा समन सुप्रीम कोर्ट द्वारा देशमुख को अंतरिम राहत देने से इनकार करने के एक दिन बाद आया है, जिन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा मांगी थी।

देशमुख पर कथित तौर पर मनी-लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है, और ईडी मुंबई में ऑर्केस्ट्रा बार के एक समूह से कथित जबरन वसूली के मामले की जांच कर रही है।

पूर्व मंत्री के खिलाफ 11 मई को मामला दर्ज किया गया था और 25 जून को ईडी ने देशमुख के नागपुर, मुंबई और तीन अन्य स्थानों पर आवासों पर छापेमारी की थी।

इस मामले में सीबीआई ने अप्रैल में देशमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनके चार परिसरों पर छापेमारी की थी।

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे अपने पत्र में आरोप लगाया था कि देशमुख ने ‘कदाचार’ किया है और वजे को हर महीने 100 करोड़ रुपये इकट्ठा करने के लिए कहा था।

Related Articles

Back to top button