Breaking
शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड
Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी का हाल बेहाल,रिश्वत लेते दरोगा समेत दो अन्य कर्मचारी धरे गए |

लखनऊ ,: प्रशासन की ढिलाई कहे या बेख़ौफ़ पुलिस की कारगुज़ारी ,इन दिनों उत्तर प्रदेश पुलिस का भ्रष्टाचारअपने चरम पर है रंगे हाथो पकडे गए कर्मचारी , यूपी के निवारण संगठन (एसीओ) ने शुक्रवार को दरोगा समेत तीन सरकारी कर्मचारियों को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इसमें दरोगा शौकेंद्र कुमार को रामपुर से, राजस्व लेखपाल रियासत अली को सहारनपुर से और सिंचाई विभाग के वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार को गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी राजीव मल्होत्रा के निर्देशन में एसीओ की अलग-अलग इकाइयों ने इन कार्रवाइयों को अंजाम दिया।
रामपुर जिले के स्वार थाने में तैनात दरोगा (सब इंस्पेक्टर) शौकेंद्र कुमार को 20 हजार रुपये घूस लेते थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया। सहारनपुर जिले की बेहट तहसील के शाहपुर बांस क्षेत्र में तैनात राजस्व लेखपाल रियासत अली को पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया। वह शिकायतकर्ता से दाखिल खारिज के लिए रकम ले रहे थे। उसे बेहट तहसील के सामने ताज ढाबे से दबोचा गया। गोरखपुर जिले में सिंचाई कार्यशाला में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात विनोद कुमार को 4700 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया। वह शिकायतकर्ता अखिलेश कुमार राय से उसकी पत्नी के इलाज की चिकित्सा प्रतिपूर्ति की धनराशि 47600 रुपये की स्वीकृति के बदले यह रकम ले रहे थे।

Related Articles

Back to top button