Breaking
CM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त मेंजंग के बीच तेल-गैस की किल्लत, क्‍या भारत में भी बढ़ेंगे दाम?T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पर भारत की एकतरफा जीत, लगातार दो बार जीतने वाली बनी पहली टीमईरान के राष्ट्रपति का ऐलान, कहा- जब तक पड़ोसी देशों की ओर से ईरान पर नहीं होता हमला, तब तक ईरान हमला करेगा बंद
राज्य

BJP ने ‘न्यूज़ क्लिक’ वेबसाइट पर देश के खिलाफ साजिश, कहा की विदेशों से 30 करोड़ की फंडिंग हुई

दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक न्यूज वेबसाइट पर देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है. संबित पात्रा ने आरोप लगाया है कि ‘न्यूज क्लिक’ नाम की वेबसाइट भारत को बदनाम करने का काम कर रही है. पात्रा ने ये भी कहा कि न्यूज क्लिक को विदेशों से फंडिंग होती है. ये वेबसाइट इंटरनेशनल साजिश का हिस्सा है.

संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘पूरे विश्व में हमारी वैक्सीन नीति को लेकर सराहना की गई, वैक्सीन मैत्री को लेकर सराहना की गई. हमारे देश और हमारी वैक्सीन नीति को बदनाम किया जाए, यह कुचेष्टा कुछ लोगों ने, कुछ संस्थाओं ने और कुछ पोर्टल्स ने की है. ये विदेशी फंडिंग के माध्यम से हो रहा था.’

संबित पात्रा ने न्यूज क्लिक वेबसाइट पर विदेशों से 30 करोड़ रुपये की फंडिंग का आरोप लगाया है. पात्रा ने कहा, ‘मीडिया की चादर ओढ़कर पोर्टल चलाने वाले कुछ एक्टिविस्ट हैं, जिनके साथ कुछ विदेशी ताकतें हैं और भारत के कुछ मेन स्ट्रीम के राजनेता भी हैं. इनका एक ग्रुप बना है. न्यूज क्लिक में बाहरी ताकतें फंड भेजती थीं. ये पीपीके नाम की कंपनी के अंतर्गत आती है. इन्होंने 9.59 करोड़ रुपये के एफडीआई को स्वीकार किया. इसमें मुख्य रूप से विदेश के 3 लोग शामिल थे. इसके अलावा करीब 30 करोड़ रुपये इन्होंने विदेशों की अलग-अलग एजेंसियों से प्राप्त किया.’

Related Articles

Back to top button