Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का रथयान चुनावी मार्ग पर अग्रसर, बीजेपी गढ़ मे सेंधमारी

कुशीनगर:कुशीगनगर में सपा अध्यक्ष के आगमन मे आधा दर्जन स्थानों पर जनसभाओं को संबोधन सुनवाने की तैयारी मे कार्यकर्ता दिन रात एक किये हैं, । पार्टी कार्यकर्ता रथयात्रा के साथ सपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के प्रचार अभियान को आगे बढ़ा रही विजय रथयात्रा के साथ आज दो दिवसीय दौरे पर कुशीनगर पहुंचें।

इस दौरान अखिलेश जिले के सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो हुआ। इससे पहले यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में सियासी सेंधमारी करने के तैयारी में है।

कुशीगनगर में सपा अध्यक्ष आधा दर्जन स्थानों पर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता रथयात्रा के साथ सपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। अखिलेश कुशीनगर के झांगा में शनिवार को 11 बजे जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद रामकोला विधानसभा के कप्तानगंज कस्बा में एलआईसी चौराहे पर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद खड्डा विधानसभा क्षेत्र के रामबाग होते हुए सपा प्रमुख का विजय रथ पकड़ीहार बाजार पहुंचेगा, जहां स्वागत समारोह होगा। इसके बाद नेबुआ नौरंगिया स्थान पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास सभा होगी।

सपा मुखिया का पडरौना विधानसभा क्षेत्र के सूरज नगर चौराहे व पडरौना बावली चौक पर स्वागत होगा। इसके बाद सड़क मार्ग से छावनी, रविन्द्र नगर, बाड़ी पुल, साखोपर होते हुए कसया से कुशीनगर लोटस होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 14 नवम्बर को समय 10 बजे कुशीनगर विधान सभा के बुद्ध पीजी कालेज पर स्वागत समारोह होगा। उसके बाद राष्ट्रीय राज्य मार्ग से मल्लू डीह, जोकवा बाजार होते हुए फाजिलनगर के निकट मतल्लुक छापर (अहलादपुर) में सभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button