Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
उत्तर प्रदेश

यूपी परिवर्तन के लिए सपा का गठबंधन जरूरी अखिलेश को आना होगा साथ, शिवपाल यादव।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि सामाजिक परिवर्तन यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही बुंदेलखंड घूम चुकी है. आज से पूर्वांचल भी घूम लिए हैं.

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के लोग भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लोग नाखुश हैं. उन्होंने यूपी में परिवर्तन को जरूरी बताया.

शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि गांधी, लोहिया और चौधरी वादी लोग साथ आएं. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के मामले में कह चुका हूं. चुनाव बहुत नजदीक है. अब जो होना है वो हो जाना चहिए. जल्दी हो जाए. शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर हमारे साथ कभी नहीं रहे. बातचीत जरूर हुई है. उन्होंने कहा कि मैंने ये कहा है कि समान विचारधारा के लोगों को साथ होना चाहिए.
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम चाहेंगे कि चंद्रशेखर और असदुद्दीन ओवैसी भी साथ आएं. उन्होंने दावा किया कि मैंने जोड़ने का काम किया और कई बार सरकार बनाई. सीट को लेकर समझौते पर शिवपाल ने कहा कि जब गठबंधन करेंगे तब बातचीत होगी. सबको एडजस्ट करना होगा. हमारे लोगों का सम्मान होना चाहिए. हम हमेशा त्याग और संघर्ष के बल पर चले हैं.
प्रसपा नेता आदित्य यादव ने कहा कि इस रथ का संदेश बड़ा है. बीजेपी ने जो वादे पूरे किए नहीं उनको लेकर रोष बहुत है. किसानों, महिलाओं के मसले पर नाराजगी है. युवा जो रोजगार मांगते हैं, उनके साथ अत्यचार हो रहा है. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बर्बरता की जा रही है. उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां बोलने का अधिकार नहीं होगा, वो सरकार ज्यादा नहीं चल सकती. उन्होंने कहा कि कांग्रेस या अन्य पार्टियां जो युवाओं की बात करती हैं, सिर्फ बात नहीं करनी चाहिए.

आदित्य यादव ने अखिलेश यादव को लेकर कहा कि वे बड़े हैं. हम उनका मार्गदर्शन लेते रहे हैं. आज भी मार्गदर्शन लेते रहते हैं. अखिलेश यादव से हमने कई चीजें सीखी है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री रहते हुए बड़े-बड़े ऐतिहासिक काम किए हैं जिसे अन्य प्रदेशों ने भी फॉलो किया है. युवा को आगे करना हर पिता का फर्ज होता है और पीढ़ी कितना आगे ले जा सकती है ये परीक्षा होती है.

Related Articles

Back to top button